EPISODE · Jun 18, 2021 · 2 MIN
Ep 22 रेप आरोपी ‘नागिन 3’ के एक्टर Pearl V Puri के सपोर्ट में उतरी एकता समेत बॉलीवुड के कई हस्तियां ।
from Big Story | Part 15
महाराष्ट्र के वसई कोर्ट ने 5 जून को गिरफ्तार टेलीविजन अभिनेता पर्ल वी.पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया..दो साल पहले पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप में 4 जून को देर रात गिरफ्तार किए गए पुरी को वसई सत्र न्यायालय की न्यायाधीश अदिति कदम के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में दे दिया....पुलिस अधिकारियों के मुताबिक- 376 एबी और पोक्सो एक्ट की धारा 4, 8, 12,19, 21 के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज करने वाले वालिव पुलिस स्टेशन के अनुसार, पीड़ित परिवार ने शिकायत की थी कि एक शूटिंग के लिए जब पुरी यहां आया था तो करीब दो साल पहले पांच साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच अभिनेता पर्ल वी.पुरी के सपोर्ट में एकता कपूर समेत पूरी टीवी इंडस्ट्री आ चुकी है। एकता कपूर ने एक लंबे चौड़े पोस्ट में पुरी का सपोर्ट की।
Embed this episode
Ready to play
Ep 22 रेप आरोपी ‘नागिन 3’ के एक्टर Pearl V Puri के सपोर्ट में उतरी एकता समेत बॉलीवुड के कई हस्तियां ।
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.