EPISODE · Jul 14, 2023 · 1H 20M
एपिसोड 1: अकबर ऑफ़ हिंदुस्तान - पार्वती शर्मा
from Sambandh Ka Ke Ki · host Himanshu Bhagat
एक बेहतरीन योद्धा, कुशल प्रशासक, और दूरदृष्टिवान शासक — शहंशाह अकबर ने सम्पूर्ण उत्तरी हिन्द महाद्वीप में अपना साम्राज्य स्थापित किया और अपने बहुलवादी (प्लुरलिज़्म) एवं सहनशीलतावादी (टॉलरेंस) नीतियों द्वारा वर्तमान और भविष्य के हिंदुस्तान के लिए 'विविधता में एकता' की मिसाल खड़ी की। एक १३ साल का लड़का जिसके पिता की मौत हो चुकी थी, और जो महत्वाकांक्षी दरबारियों, सिपहसालारों, और अमीरों से घिरा हुआ था, विश्व के सबसे शक्तिशाली शासकों में से एक कैसे बन गया? सुनिए, पार्वती शर्मा के साथ एक चर्चा उनकी किताब 'अकबर ऑफ़ हिंदुस्तान' यानी 'हिन्दुस्तान का अकबर' पर। (हमारा वेबसाइट है, sambandh-kakeki.com) इंस्टाग्राम पर पार्वती शर्मा पार्वती शर्मा द्वारा लिखी गईं पुस्तकें — नॉन-फिक्शन — अकबर ऑफ़ हिंदुस्तान जहाँगीर द लास्ट लाइट ऑफ़ देल्ही -- मिर्ज़ा फ़रहतुल्लाह बेग़ (लेखक), पार्वती शर्मा (अनुवादक), सुलैमान अहमद (अनुवादक) उपन्यास — क्लोज़ टू होम कहानी संग्रह — द डेड कैमल एंड अदर स्टोरीज़ बच्चों के लिए — द स्टोरी ऑफ़ बाबर रट्टू एंड पूरीज़ एडवेंचर्स इन हिस्ट्री पॉडकास्ट में चर्चित अन्य किताबें — अर्धकथानक, लेखक बनारसीदास लॉर्ड्स ऑफ़ द डेक्कन, लेखक अनिरुद्ध कनिसेट्टी पार्वती का एक चहेता गीत — एम. एस. सथ्यु कृत फिल्म, गरम हवा का गीत आक़ा सलीम चिश्ती मौला सलीम चिश्ती ‘सम्बन्ध का के की’ के टाइटिल म्यूज़िक की उपलब्धि है, पिक्साबे के सौजन्य से।
Embed this episode
NOW PLAYING
एपिसोड 1: अकबर ऑफ़ हिंदुस्तान - पार्वती शर्मा
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.