EPISODE · May 20, 2026 · 1H 23M
एपिसोड 48: 'हिंदी हार्टलैंड − अ स्टडी' − ग़ज़ाला वहाब
from Sambandh Ka Ke Ki · host Himanshu Bhagat
उत्तर और मध्य भारत के एक बड़े हिस्से को अंग्रेज़ी में 'हिंदी हार्टलैंड' कहते हैं। यहाँ के अधिकांश वासी हिंदी बोलते हैं और भारत की संस्कृति, इतिहास और राजनीति में इस क्षेत्र का भारी प्रभाव रहा है। आज़ाद भारत के सात राज्य हिंदी पट्टी में स्थित हैं − उत्तर-प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, और राजस्थान। इन राज्यों में गरीबी, पिछड़ापन, और बहुसंख्यक-धार्मिक-कट्टरता सबसे चरम पर है। अपनी किताब 'हिंदी हार्टलैंड − अ स्टडी' में ग़ज़ाला वहाब ने इन विषयों पर विस्तार से चर्चा की है। उन्होंने दिल्ली सल्तनत, मुग़ल साम्राज्य, अंग्रेजी शासन, आज़ादी की लड़ाई, और आज़ाद भारत में इस क्षेत्र के राजनितिक इतिहास के साथ अन्य कई विषयों का आख्यान व विश्लेषण दिया है। सुनिए किताब पर एक चर्चा, ग़ज़ाला वहाब के साथ।(आप शो-नोट्स https://sambandh-kakeki.com/ पर भी देख सकते हैं।)इंस्टाग्राम पर ग़ज़ाला वहाब एक्स (ट्विटर) पर ग़ज़ाला वहाब लिंक्ड इन पर ग़ज़ाला वहाब 'हिंदी हार्टलैंड − अ स्टडी' अमेज़न परग़ज़ाला वहाब की अन्य पुस्तकें अमेज़न पर एपिसोड 8: 'द ब्रोकन स्क्रिप्ट' – स्वप्ना लिडल (‘सम्बन्ध का के की’ के टाइटिल म्यूज़िक की उपलब्धि, पिक्साबे के सौजन्य से।)
Embed this episode
NOW PLAYING
एपिसोड 48: 'हिंदी हार्टलैंड − अ स्टडी' − ग़ज़ाला वहाब
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.