EPISODE · Aug 16, 2023 · 0 MIN
Good News: IPhone के बाद Airpods भी होगा Made in India
from Tech News - हिन्दी
भारत में अब आईफोन के बाद एप्पल के मेड इन इंडिया ईयरबड्स भी बनने जा रहे हैं. PTI की रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन मेकर एप्पल (Apple) भारत में अपने वायरलेस ईयरबड्स 'एयरपॉड्स' का प्रोडक्शन भी शुरू करेगी. ताइवान की दिग्गज टेक कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) की हैदराबाद स्थित फैक्ट्री में AirPods का प्रोडक्शन होगा. रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्सकॉन ने अपने हैदराबाद प्लांट के लिए 400 मिलियन डॉलर के निवेश को मंजूरी दे दी है, जहां दिसंबर 2024 तक बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है. iPhone के बाद AirPods एप्पल का दूसरा प्रोडक्ट होगा. इससे पहले एप्पल भारत के ओपराशंस और चीन के मैन्युफैक्चरिंग बेस के अंतर को कम कर करने के लिए iPhone-15 का उत्पादन तमिलनाडु में शुरू कर रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीपेरंबुदूर में फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप प्लांट चीन में कारखानों से शिपिंग शुरू होने के कुछ हफ्तों बाद ही सबसे नए डिवाइसेज के डिस्ट्रीब्यूशन की तैयारी कर रहा है, क्योंकि कंपनी भारत से आने वाले नए आईफोन की मात्रा तेजी से बढ़ाना चाहती है. भारत के ऑपरेशंस और चीन के मैन्युफैक्चरिंग बेस के अंतर को कम कर करने के लिए एप्पल के आईफोन-15 का उत्पादन तमिलनाडु में शुरू हो रहा है. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि श्रीपेरंबुदूर में फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप प्लांट चीन में कारखानों से शिपिंग शुरू होने के कुछ हफ्तों बाद ही सबसे नए डिवाइसेज के डिस्ट्रीब्यूशन की तैयारी कर रहा है, क्योंकि कंपनी भारत से आने वाले नए आईफोन की मात्रा तेजी से बढ़ाना चाहती है.
Embed this episode
Ready to play
Good News: IPhone के बाद Airpods भी होगा Made in India
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.