EPISODE · Oct 7, 2022 · 9 MIN
Gospel of John Audio Bible in Hindi | Chapter 01 | संत योहन रचित सुसमाचार | Catholic Audio Bible
from Greater Glory of God · host FR. C. GEORGE MARY CLARET
संत योहन रचित सुसमाचार प्रभु येसु की वास्तविकता को प्रकट करता है। अन्य तीनों सुसमाचार पुत्र ईश्वर के शरीरधारण या उसके बाद से शुरू होते हैं। लेकिन संत योहन पुत्र ईश्वर - स्वर्ग से शुरू करते हैं। Watch the Video संत योहन रचित सुसमाचार अध्याय 01 को बहुत ही ध्यान से पढ़िए। हम हाल ही में ही संत योहन रचित सुसमाचार के अध्याय 01 और अध्याय 02 से सम्बंधित एक वीडियो बनाये हैं। उसको इस अध्याय पढ़ने से पहले जरूर देखिये। (Why Did Jesus Call His Mother Woman in Hindi | प्रभु येसु अपनी माँ को क्यों नारी बुलाये? https://youtu.be/kHrYVYPGR08) प्रस्तावना - संत योहन नयी सृष्टि का वर्णन करते हैं। योहन अध्याय 01 और 02 को उत्पत्ति ग्रन्थ अध्याय 01 और 02 के साथ मिलान करके पढ़िए। प्रभु येसु कोई साधारण मनुष्य नहीं हैं। वे एक ईश्वरीय व्यक्ति हैं। वे शरीरधारण कर हमारे बीच में निवास किये। इनके सिवाय और कोई भी ईश्वर की वास्तविता को हमें बता नहीं सकते। योहन का साक्ष्य - पहली सदी में संत योहन के समय प्रभु येसु के शिष्य और संत योहन बपतिस्ता के शिष्यों के बीच में टकराव भी थी। इसलिए संत योहन अपने सुसमाचार में संत योहन बपतिस्ता और प्रभु येसु की तुलना करते हुए वर्णन करते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए संत योहन बपतिस्ता के बारे में जो भी वर्णन किया गया उनको पढ़िए। ईसा, ईश्वर का मेमना - संत योहन प्रभु येसु को ईश्वर के मेमने के रूप में प्रस्तुत करते हैं। इस मेमने को उसके पिता ने संसार के उद्धार के लिए भेजा है। इसलिए संत योहन प्रभु की मृत्यु को पास्का के मेमने को बलि चढ़ाये जाते समय होते हुए प्रस्तुत करते हैं। उन्हीं के और एक पुस्तक "प्रकाशन ग्रन्थ" में स्वर्ग में रहने वाले प्रभु को ईश्वर के मेमने का नाम ही देते हैं। इसलिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण वर्णन है। प्रभु ईसा के पहले शिष्य - संत योहन रचित सुसमाचार में प्रभु येसु को अपने शिष्यों को बुलाते हुए बहुत कम देख पाएंगे। प्रभु येसु में किसी व्यक्ति का विश्वास इससे प्रकट होता है कि वह जाकर दूसरों को प्रभु के पास ले आता है। यहाँ हम ऐसी दो घटनाओं को देख सकते हैं। पूरे सुसमाचार में यह होता रहेगा। अन्य सुसमाचारों में संत पेत्रुस ही प्रभु हो ईश्वर के पुत्र या मसीह होने की वास्तविकता को प्रकट करते हैं। लेकिन संत योहन रचित सुसमाचार में प्रभु में विश्वास करने वाला हर व्यक्ति इस सच्चाई को स्वीकार करता और प्रकट भी करता है। सन्त योहन रचित सुसमाचार अध्याय 01 को पढ़ने, सुनने (Audio) और देखने (Video) विजिट करिये 👇 https://greatergloryofgod.in/st-john-chapter-01/ ======================== To understand the Incarnation (the Word made flesh), try this book by Fr. C. George Mary Claret "God's Journey to Bethlehem: God's Way of Alluring You to Enter Into Your Heart" https://geni.us/nnB5 Connect him on https://greatergloryofgod.in/ Facebook Personal http://bit.ly/FacebookGeo Group http://bit.ly/GGOGFB Amazon Author Page http://bit.ly/FrGeorge Twitter http://bit.ly/TweetGMC Instagram http://bit.ly/InstaGMC LinkedIn http://bit.ly/LInGMC
Embed this episode
NOW PLAYING
Gospel of John Audio Bible in Hindi | Chapter 01 | संत योहन रचित सुसमाचार | Catholic Audio Bible
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.