EPISODE · Oct 24, 2022 · 9 MIN
Gospel of John Audio Bible in Hindi | Chapter 18 | संत योहन रचित सुसमाचार | Catholic Audio Bible
from Greater Glory of God · host FR. C. GEORGE MARY CLARET
संत योहन रचित सुसमाचार अध्याय 18 में प्रभु का दुःखभोग और सुनवाई के बारे में वर्णन है। ईसा की गिरफ़्तारी - प्रभु गेथसेमनी बारी में अपने शिष्यों के साथ प्रवेश करते हैं। अन्य सुसमाचारों में यहाँ प्रभु की प्राणपीड़ा का वर्णन है। वहाँ प्रभु बहुत कमजोर दिखते हैं। लेकिन योहन रचित सुसमाचार में सबकुछ प्रभु के अधीन हैं। जो लोग प्रभु को गिरफ्तार करने आये, वे "पीछे हटकर भूमि पर गिर पडे"। पभु का दुःखभोग और मृत्यु ही पिता द्वारा निर्धारित प्याला है। इसलिए प्रभु ने कहा, "जो प्याला पिता ने मुझे दिया है क्या मैं उसे नहीं पिऊँ?" वे स्वेच्छा से अपना जीवन अपनी भेड़ों के लिए अर्पित कर रहे थे। कोई भी उनका जीवन उनसे छीन नहीं सकता। पेत्रुस का अस्वीकरण - अन्य तीनों सुसमाचारों के समान योहन भी पेत्रुस का अस्वीकरण का वर्णन करते हैं। ईसा प्रधानयाजक के सामने - जैसे प्रभु की गिरफ्तारी के समय हुआ, यहाँ भी वे पूरे कण्ट्रोल में हैं। अन्य सुसमाचारों में प्रभु को सुनवाई के समय चुप रहते दर्शाया गया है। लेकिन संत योहन रचित सुसमाचार में प्रभु सबके प्रभु के रूप में प्रकट किये गये हैं। पेत्रुस का पुन: अस्वीकरण - पेत्रुस प्रभु और अस्वीकार करते हैं "और उसी क्षण मुर्गे ने बाँग दी।" पिलातुस के सामने - पिलातुस राज्य-पाल था। वह रोम सम्राट का प्रतिनिधि था। यहूदी नेताओं के सामने सुनवाई के बाद प्रभु गैर-यहूदी पिलातुस के सामने पेश किये जाते हैं। पिलातुस प्रभु को छोड़ना चाहता है, लेकिन लोग नहीं मानते हैं। प्रभु के बदले में बराब्बस की रिहाई की मांग करते हैं। वास्तव में बराब्बस हम सबों का प्रतीक है। हमारे बदले में प्रभु अपने आपको बलि चढ़ा दिए। प्रभु येसु की मृत्यु कौनसे दिन हुई? पास्का की तैयारी के दिन या पास्का के दिन? अन्य तीनों सुसमाचारों में प्रभु की मृत्यु के दिन को पास्का की तैयारी के दिन के रूप में बताया गया है। लेकिन संत योहन उसको पास्का के दिन ही बताते हैं। क्यों? योहन रचित सुसमाचार के अनुसार प्रभु को ईश्वर के मेमने के रूप में प्रस्तुत किया गया है। वे पास्का के मेमने हैं जिनको पास्का पर्व के दिन ही बलि चढ़ाना था। इसलिए प्रभु येसु भी उसी समय अपना प्राण त्याग देते हैं जब पास्का के मेमने बलि चढ़ये जाते थे।
Embed this episode
NOW PLAYING
Gospel of John Audio Bible in Hindi | Chapter 18 | संत योहन रचित सुसमाचार | Catholic Audio Bible
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.