EPISODE · Sep 23, 2025 · 4 MIN
H. Pylori infection kya hai? | Symptoms and pathology | Causes and Treatment | Helicobacter | Ulcer
from Dr Pradeep kushwaha | Brahm Homeopathy · host Brahm Homeopathy | Dr Pradeep kushwaha
१)एच. पाइलोरी क्या है?**हेलिकोबैक्टर पाइलोरी** एक तरह का बैक्टीरिया है. जो की, पेट और छोटी आंत की पर्त में संक्रमण कर देता है। यह बैक्टीरिया देश के आधी आबादी के पेट में देखने को मिलता है.- कई बार लक्षण नहीं देखने को मिलता है, कुछ लोगों में यह तो, **गैस्ट्राइटिस, अल्सर ,पेट का दर्द, यहाँ तक के पेट के कैंसर** का कारण भी बनता है। इसका सही समय पर इलाज करना भी जरूरी है।२) H. pylori संक्रमण के क्या लक्षण होते है?हर मरीज में लक्षण अलग-अलग होता हैं।कुछ लक्षण इस तरह दिखाई देते हैं: जैसे की, - पेट के ऊपरी वाले भाग में जलन या दर्द का होना - बार-बार खट्टी डकार का आना- एसिडिटी का होना या तो पेट का फूल जाना - भूख में कमी हो जाना - लंबे समय से संक्रमण होने से **अल्सर से खून का आना ** ३) H. pylori संक्रमण की जांच ?इलाज शुरू करने से पहले डॉक्टर कुछ जांचें करवाते हैं:- Urea Breath Test :: सांस में यूरिया की जांच से बैक्टीरिया का पता किया जाता है। - Stool Antigen Test :: मल में H. pylori एंटीजन की उपस्थिति होने से। - Blood Test :: H. pylori के एंटीबॉडी की जांच कर के । - गंभीर मामलों में एंडोस्कोपी करके पेट की पर्त का सैंपल लेते है। ४) H. pylori इलाज के दौरान क्या ध्यान देने योग्य बातें है?* दवाएं का **पूरा कोर्स** करके ही लें,छोड़ना चाहिए। बीच में कोर्स छोड़ने से बैक्टीरिया का रेसिस्टेंट हो सकता है। * शराब और धूम्रपान से दुरी बनाये रखना सही है। * ज्यादा मसालेदार और तैलीय खाना खाने से बचना चाहिए. * उचित मात्रा में पानी को पिएं और पचने में आसान वाले भोजन को करें। * दवाओं के ४-५ हफ्ते के बाद में **टेस्ट को दोहराया जाता है** जिससे की पुष्टि हो सके कि अब बैक्टीरिया खत्म हुआ है। #घरेलू और सपोर्टिव उपाय?H. pylori का इलाज दवाओं से संभव है, पर कुछ घरेलू उपाय से भी लक्षण को कम कर सकते है. * दही, छाछ के सेवन से बैक्टीरिया को खत्म कर के पेट की सेहत में सुधार होता हैं। * **ग्रीन टी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो की बहुत ही लाभदायी है. * **शहद जो की बैक्टीरिया की वृद्धि को कम करने में मदद करता है। * **ब्रोकली और ब्रोकोली स्प्राउट्स:** इनमें सल्फर कंपाउंड होते हैं जो H. pylori पर असर डालते हैं। ५) अगर इलाज न हो तो क्या जटिलताएं होती है?H. pylori संक्रमण का सही तरह से सही इलाज न किया जाये तो यह आगे जाकर गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है* पेप्टिक अलसर * ज्यादा लंबे समय से तक पेट में सूजन का होना *पेट का कैंसर *MALT Lymphoma (एक तरह पेट का कैंसर)
Embed this episode
NOW PLAYING
H. Pylori infection kya hai? | Symptoms and pathology | Causes and Treatment | Helicobacter | Ulcer
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.