EPISODE · Mar 24, 2026 · 3 MIN
haemorrhagic cyst treatment in Hindi | haemorrhagic cyst को दूर होने में कितना समय लगता है?
from Dr Pradeep kushwaha | Brahm Homeopathy · host Brahm Homeopathy | Dr Pradeep kushwaha
१) Hemorrhagic Cyst का सही इलाज क्या है?Hemorrhagic Ovarian Cyst एक तरह की ओवेरियन सिस्ट है, जो जब बनती है जब अंडाशय में बनने वाली सामान्य सिस्ट के अंदर रक्तस्राव हो जाता है।- यह समस्या अधिकतर प्रजनन आयु की महिलाओं में देखने को मिलती है। कई बार यह सिस्ट अपने-आप से ही ठीक होती है, पर कुछ मामलों में दर्द, सूजन, जटिलताएँ पैदा कर सकती है।२) Hemorrhagic Cyst क्या है?- महिला के अंडाशय में हर महीने अंडा बनने के प्रक्रिया के दौरान छोटी सिस्ट बनती हैं। परिस्थितियों में ये सिस्ट कुछ समय बाद अपने-आप ही खत्म हो जाती हैं।- पर जब किसी सिस्ट के अंदर रक्तस्राव हो जाता है, तो वह Hemorrhagic Cyst बन जाती है।- यह सिस्ट आकार में बड़ी हो सकती है , कभी-कभी दर्द भी पैदा कर सकती है। कुछ मामलों में यह सिस्ट २-६ सप्ताह के अंदर खुद ही ख़त्म हो जाती है, पर कुछ स्थितियों में इलाज भी जरूरी हो सकता है।३) Hemorrhagic Cyst के क्या मुख्य लक्षण होते है?- हर महिला में लक्षण अलग हो सकते हैं। पर कई बार तो, कोई लक्षण दिखाई नहीं देता। पर ये लक्षण देखे जा सकते हैं, जैसे की,- पेट के निचले वाले भाग में अचानक से दर्द का होना - एक ही तरफ बार -बार ज्यादा दर्द का होना - Periods के दौरान ज्यादा दर्द का होना - पेट में भारीपन जैसा महसूस होना। - चक्कर का आ जाना। यदि सिस्ट फट जाए तो दर्द तेज हो सकता है तुरंत ही डॉ. से संपर्क करना चाहिए।४) Hemorrhagic Cyst की जांच कैसे की जाती है?इस बीमारी को पहचान के लिए डॉ. कुछ जांच करवाते हैं, जैसे की, #1. Ultrasound- सबसे महत्वपूर्ण जांच है। इस से सिस्ट का साइज , प्रकार और स्थिति क्लीन दिखाई देती है। # 2. CT Scan या तो, MRI - यदि सिस्ट जटिल दिखाई दे रही हो तो डॉ. CT Scan या तो, MRI करवा सकते है. #3. Blood Test - कभी कभी संक्रमण को समझने के लिए रक्त के भी जांच भी करवाई जाती है।५) Hemorrhagic Cyst का सही इलाज क्या होता है?- Hemorrhagic cyst लक्षण और मरीज की स्थिति पर निर्भर करता है। जैसे की, #1. निगरानी - ज्यादातर मामलों में डॉ. कोई बड़ा इलाज नहीं करते। वे मरीज को ४-५ सप्ताह तक निगरानी में रखते हैं, क्योंकि कई बार सिस्ट अपने-आप ही ठीक हो जाती हैं। इस दौरान डॉ. दर्द कम करने की दवाएं को देते हैं. कुछ समय बाद दोबारा भी अल्ट्रासाउंड करवाते हैं - सिस्ट छोटी हो तो, और लक्षण कम हों, तो सामान्य उपचार होता है। #2. दवा से इलाज - अगर सिस्ट बार-बार बन रही हो, तो डॉ. कुछ दवाइयां दे सकते हैं: दर्द को कम करने की दवाएं। - दवा नई सिस्ट बनने को कम कर सकती हैं।६ ) Hemorrhagic Cyst में क्या सावधानियाँ रखना जरूरी है?यदि महिला को यह समस्या है , तो कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी है, जैसे की, - ज्यादा वजन उठाने वाले समान से बचें। - नियमित डॉ. से जांच कराएं। - समय पर अल्ट्रासाउंड की जाँच करवाएं। - संतुलित तथा पौष्टिक आहार को भी लें.
Embed this episode
NOW PLAYING
haemorrhagic cyst treatment in Hindi | haemorrhagic cyst को दूर होने में कितना समय लगता है?
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.