EPISODE · Oct 1, 2022 · 9 MIN
Hindi Audio Bible Luke with Text | अध्याय 19 | सन्त लूकस रचित सुसमाचार | Gospel of Luke Chapter 19
from Greater Glory of God · host FR. C. GEORGE MARY CLARET
Watch the video संत लूकस रचित सुसमाचार अध्याय 19 में प्रभु का अपना लक्ष्य-स्थान येरूसालेम पहुँचने के साथ साथ कुछ महत्त्वपूर्ण शिक्षाओं का वर्णन किया गया है। इस अध्याय की महत्त्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं :- नाकेदार ज़केयुस - ज़केयुस नगर के एक प्रमुख और धनी नाकेदार थे। यदि इस वाक्य को एक यहूदी पढ़ते तो ऐसा होता - ज़केयुस नगर के एक प्रमुख और धनी "पापी" था ! लेकिन प्रभु येसु के नज़र में "यह भी इब्राहीम का बेटा" था। इसका सन्दर्भ भी बहुत महत्वपूर्ण है - प्रभु येसु येरूसालेम के निकट थे, अर्थात मृत्यु के निकट। ज़केयुस के मनपरिवर्तन की घटना, वह भी प्रभु येसु के अंतिम दिनों में, हमें बहुत कुछ सिखा सकता है। हम भी ज़केयुस के मनोभाव को अपनाते हुए मुक्ति के राह पर आगे बढ़ते जाएँ। अशर्फ़ियों का दृष्टान्त - अंतिम दिनों के बारे में शिक्षा देने के लिए प्रयोग किये गए इस दृष्टान्त के अंत में प्रभु अपने दुश्मनों पर अपना निशाना लगाते हैं। हमें ईश्वर जो भी वरदान दिए हैं हमें उनका पूरा-पूरा प्रयोग करना चाहिए। सबकुछ ईश्वर की महत्तर महिमा के लिए हमें करना चाहिए। येरूसालेम में ईसा का प्रवेश - जैसे इस सुसमाचार के प्रारम्भ में ही हम ने देखा कि संत लूकस रचित सुसमाचार येरूसालेम-केंद्रित है। प्रभु येसु का येरूसालेम में इस प्रकार प्रवेश उनका यहूदियों के राजा होने को दर्शाता है। प्रभु येसु राजा दाऊद से ईश्वर की प्रादिज्ञा को पूरा करते हुए इस प्रकार येरूसालेम में प्रवेश किये। येरूसालेम पर विलाप - येरूसालेम ईश्वर का निवास-स्थान था। लेकिन जब वही ईश्वर मानव बनकर आये वही येरुसलेम अपने प्रभु को पहचान नहीं पाया। इसलिए प्रभु येसु की यह भविष्यवाणी 70 ई. में पूरी हुई। मन्दिर से बिक्री करने वालों का निष्कासन - प्रभु येसु का येरूसालेम पर विलाप का मुख्य कारण यही है। वे ईश्वर के निवास को व्यापार का केंद्र बना दिए। इसलिए प्रभु अपने निवास को शुद्ध करते हैं। मन्दिर में शिक्षा - प्रभु अपने घर, मंदिर, में ही लोगों को शिक्षा देने लगे। सामान्य लोग प्रभु की बातों को ध्यान से सुनते जबकि शक्षित वर्ग उनका सर्वनाश करने का रास्ता ढूँढ रहा था। एक ही व्यक्ति, लेकिन उनके प्रति लोगों का व्यावहार अलग-अलग है। Naya Niyam (Vidhan) Audio Bible - https://bit.ly/3A3Ksnk Hindi Audio Bible - https://bit.ly/3bvvEo4 संत लूकस का सुसमाचार - https://bit.ly/3BaCb05 St. Luke in Hindi - https://bit.ly/3RH8HOq #audiobiblehindi #jesushindi #spiritualityhindi =================== You are most welcome to follow me on the following platforms. =================== To understand the Incarnation (the Word made flesh), try this book by Fr. C. George Mary Claret "God's Journey to Bethlehem: God's Way of Alluring You to Enter Into Your Heart" https://geni.us/nnB5 Connect him on https://greatergloryofgod.in/ Facebook Personal http://bit.ly/FacebookGeo Group http://bit.ly/GGOGFB Amazon Author Page http://bit.ly/FrGeorge Twitter http://bit.ly/TweetGMC Instagram http://bit.ly/InstaGMC LinkedIn http://bit.ly/LInGMC Medium http://bit.ly/MedGMC Pinterest http://bit.ly/PinCGMC Tumblr http://bit.ly/TumCGMC Quora Space http://bit.ly/QuoraGGOG Personal http://bit.ly/QuoraCGMC Reddit http://bit.ly/RedditGMC Apple Podcasts http://bit.ly/trinityhspirit Spotify http://bit.ly/trinityholyspirit Google Podcasts http://bit.ly/podcastsgoogle
Embed this episode
NOW PLAYING
Hindi Audio Bible Luke with Text | अध्याय 19 | सन्त लूकस रचित सुसमाचार | Gospel of Luke Chapter 19
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.