EPISODE · Oct 3, 2022 · 8 MIN
Hindi Audio Bible Luke with Text | अध्याय 21 | सन्त लूकस रचित सुसमाचार | Gospel of Luke Chapter 21
from Greater Glory of God · host FR. C. GEORGE MARY CLARET
Watch video संत लूकस रचित सुसमाचार अध्याय 21 में पुण्य सप्ताह के बुधवार तक की घटनाओं का वर्णन है। हम कल्पना कर सकते हैं कि प्रभु येसु के साथ क्या-क्या बीता होगा। वे सबकुछ जानते थे। वे जानते थे :- - आखरी बार येरूसालेम मंदिर में लोगों को शिक्षा दे रहे हैं। - यही लोग जिन्हें वे शिक्षा दे रहे हैं और जिन्हें चँगा कर रहे हैं, एक ही दिन बाद उनके विरुद्ध खड़े होंगे। प्रभु येसु के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ जिसके बारे में उन्हें पूर्व-जानकारी नहीं रही होगी। इन बातों को ध्यान में रख कर इस अध्याय की बातों को ध्यान से पढ़ें :- विधवा के दो अधेले - यह महत्वपूर्ण नहीं कि हम कितना देते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि देने के बाद हमारे पास कितना बचता है। वह विधवा अपना सबकुछ दे डाली। उसके पास और कुछ भी नहीं था। पिता ईश्वर भी हमारे लिए यही किये। उनके पास और कुछ भी बचा नहीं था जैसे संत पौलुस कहते हैं। प्रभु येसु (पुत्र ईश्वर) के आपस भी और कुछ भी बचा हुआ नहीं था। अपना अंतिम बूँद खून तक हमारे लिए बहा दिए। हम कैसे देते हैं? मन्दिर के विनाश की भविष्यवाणी - प्रभु की भविष्यवाणी 70 ई.में पूरी हुई जब येरूसालेम मंदिर ढा दिया गया। लगभग 2000 साल होने के बाद भी वह दुबारा नहीं बना पाया है। विपत्तियों का प्रारम्भ - जो भविष्यवाणी प्रभु किये थे उन में से सबकुछ पूरा हो चुका है। वास्तव में ये सब सब पीढ़ियों के साथ होती आई है और होगी भी। इसके लिए प्रभु का उपाय यही है - "अपने धैर्य से तुम अपनी आत्माओं को बचा लोगे"। महासंकट - प्रभु की भविष्यवाणी पूरी हो चुकी है। मानव पुत्र का पुनरागमन - प्रभु येसु के पुनरागमन के बारे में वर्णन है। हमें हमेशा तैयार रहने प्रभु ने कहा है। वह दिन कभी भी आ सकता है। यह कब होगा - प्रभु स्पष्ट समय तो नहीं बताते हैं। लेकिन यह बात स्पष्ट है कि सबकुछ पूरा होगा। कब होगा ? इसकी चिंता नहीं करना है। चौकसी - इससे बच कर ईश्वर के राज्य में प्रवेश करने का रास्ता भी प्रभु हमें बताये हैं - "जागते रहो और सब समय प्रार्थना करते रहो"। अन्तिम दिनों का कार्यक्रम - प्रभु को कभी भी येरूसालेम में ठहरते हुए हम सुसमाचार में नहीं पढ़ते हैं। यद्यपि संत लूकस रचित सुसमाचार "येरूसालेम-केंद्रित" है, प्रभु वहाँ रात नहीं बिताते। सन्त लूकस रचित सुसमाचार अध्याय 21 को पढ़ने, सुनने (Audio) और देखने (Video) विजिट करिये 👇 https://greatergloryofgod.in/st-luke-chapter-21/ Naya Niyam (Vidhan) Audio Bible - https://bit.ly/3A3Ksnk Hindi Audio Bible - https://bit.ly/3bvvEo4 संत लूकस का सुसमाचार - https://bit.ly/3BaCb05 St. Luke in Hindi - https://bit.ly/3RH8HOq #audiobiblehindi #jesushindi #spiritualityhindi
Embed this episode
Ready to play
Hindi Audio Bible Luke with Text | अध्याय 21 | सन्त लूकस रचित सुसमाचार | Gospel of Luke Chapter 21
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.