EPISODE · Oct 6, 2022 · 9 MIN
Hindi Audio Bible Luke with Text | अध्याय 24 | सन्त लूकस रचित सुसमाचार | Gospel of Luke Chapter 24
from Greater Glory of God · host FR. C. GEORGE MARY CLARET
संत लूकस रचित सुसमाचार अध्याय 24 आनद का सुसमाचार का अंतिम अध्याय है। इस में प्रभु येसु का पुनरुत्थान, उनका दर्शन और स्वर्गारोहण का वर्णन है। संत लूकस रचित सुसमाचार अध्याय 24 में निम्न बातों को देख सकते हैं :- Watch video स्वर्गदूत का सन्देश - प्रभु येसु बार-बार अपने दुःख-भोग और पुनरुत्थान के बारे में अपने शिष्यों को बताते रहे। लेकिन वे कभी भी समझ नहीं पाए। इसलिए प्रभु की मृत्यु के तीसरे दिन वे कब्र में प्रभु को देखने गए। खाली कब्र को देख करे भी उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था। इसलिए स्वर्गदूत उन्हें प्रभु के पुनरुत्थान का सन्देश देते हैं। एम्माउस जाने वाले शिष्यों को दर्शन - संत लूकस रचित सुसमाचार के अनुसार पुनर्जीवित प्रभु सबसे पहले एम्माउस जाने वाले शिष्यों को दर्शन देते हैं। ये दोनों प्रेरित नहीं थे। जो कार्य अपनी मृत्यु के पहले किये थे, उसी कार्य को संस्कार के रूप में करते हैं। पवित्र यूखरिस्त को ध्यान में रखकर इस घटना को पढ़िए। यहाँ शब्द समारोह भी है और यूखरिस्तीय समारोह भी। ध्यान से पढ़िए, नहीं तो आप एक बहुत ही महत्वपूर्ण रहस्य को खो देंगे। रोटी तोड़ते समय दोनों शिष्य प्रभु को पहचान लेते हैं और पुनर्जीवित प्रभु उनकी दृष्टि से ओझल हो जाते हैं। (एम्माउस जाने वाले शिष्यों को दर्शन पर हमारे चैनल में एक वीडियो है। उसको जरूर देखिये। https://youtu.be/6tReoFax6QA ) ब्यारी की कोठरी में दर्शन - पुनर्जीवित प्रभु अपने प्रेरितों और अन्य शिष्यों को दर्शन देते हैं। जिस शरीर को माँ मरियम से धारण किये थे, उसी में वे जीवित रहे, कार्य किये, दुःख भोगे, मरे और पुनर्जीवित हुए। और इसी शरीर में अपने पिता के दाहिने विराजमान हैं। नोट :- जैसे हम संत लूकस रचित सुसमाचार के परिचय में देखे कि संत लूकस रचित सुसमाचार "येरूसालेम-केंद्रित" सुसमाचार है। येरूसालेम में शुरू हुआ यह सुसमाचार येरूसालेम में ही समाप्त होता है। स्वर्गारोहण - संत लूकस प्रभु येसु के स्वर्गारोहण के साथ अपना सुसमाचार समाप्त करते हैं। वास्तव में संत लूकस रचित सुसमाचार और प्रेरित चरित के लेखक संत लूकस हैं। प्रारंभ में दोनों पुस्तकों को एक साथ दो खंड (Volume) में रखा गया था। बाद में ही दोनों को अलग कर दिया गया। नोट :- हमें विश्वास हैं यदि आप हमारे साथ मिलकर संत लूकस रचित सुसमाचार का अध्ययन किये हैं तो जरूर आप बेहतर समझने लगे होंगे। हर अध्याय के बारे में जो कमेंटरी हम लिखे हैं, यह सब एक साथ हमारे Website – www.greatergloryofgod.in में पा सकते हैं। कल से हम संत योहन रचित सुसमाचार प्रारम्भ करेंगे। आप कम-से-कम और एक व्यक्ति को प्रेरित करिये। =================== You are most welcome to follow me on the following platforms. =================== To understand the Incarnation (the Word made flesh), try this book by Fr. C. George Mary Claret "God's Journey to Bethlehem: God's Way of Alluring You to Enter Into Your Heart" https://geni.us/nnB5 Connect him on https://greatergloryofgod.in/ Facebook Personal http://bit.ly/FacebookGeo Group http://bit.ly/GGOGFB Amazon Author Page http://bit.ly/FrGeorge Twitter http://bit.ly/TweetGMC Instagram http://bit.ly/InstaGMC LinkedIn http://bit.ly/LInGMC Medium http://bit.ly/MedGMC Pinterest http://bit.ly/PinCGMC Tumblr http://bit.ly/TumCGMC Quora Space http://bit.ly/QuoraGGOG Personal http://bit.ly/QuoraCGMC Reddit http://bit.ly/RedditGMC Apple Podcasts http://bit.ly/trinityhspirit Spotify http://bit.ly/trinityholyspirit Google Podcasts http://bit.ly/podcastsgoogle
Embed this episode
Ready to play
Hindi Audio Bible Luke with Text | अध्याय 24 | सन्त लूकस रचित सुसमाचार | Gospel of Luke Chapter 24
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.