EPISODE · Oct 1, 2022 · 58 MIN
Hindi Rosary | रोज़री माला विनती आनंद के भेद Joyful Mysteries | Monday & Saturday
from Greater Glory of God · host FR. C. GEORGE MARY CLARET
पवित्र बाइबिल पर आधारित संतों की सबसे प्रिय प्रार्थना है पवित्र रोजरी माला विनती। इस में एक व्यक्ति माँ मरियम की कक्षा में बैठकर प्रभु येसु के मुक्तिदायी जीवन पर मनन करते हुए प्रार्थना करता है। पवित्र रोजरी माला विनती में पूरे व्यक्ति शामिल होता है - शरीर, मन, कल्पना और भावनाएँ आदि। यह कोई रट लगाने वाली प्रार्थना नहीं है। संपूर्ण सुसमाचार चार भागों में बाँटा गया है। जैसे ० आनंद के भेद, ज्योति के भेद, दुःख के भेद और महिमा के भेद। इस वीडियो में निम्न बातें शामिल हैं :- 1. पवित्र रोजरी के बारे में शिक्षा 2. पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम पर। आमेन 3. प्रारंभिक प्रार्थना 4. प्रेरितों का धर्मसार 5. हे हमारे पिता ... 6. प्रणाम मरिया.... (यह तीन बार बोलें) 7. पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा की महिमा होवे ..... 8. आनन्द के पाँच भेद 9. हर रहस्य के बाद एक “हे पिता हमारे’’ दस “प्रणाम मरिया’’, एक “पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा की महिमा होवे, जैसे वह आदि में थी, अब है और अनंत काल तक। आमेन।’’ और नीचे दी गई प्रार्थना बोलना है। “हे मेरे येसु, मेरे पापों को क्षमा कीजिए, नरक की अग्नि से हमें बचाइये, सारी आत्माओं को विशेषकर जिन्हें आपकी कृपा की अत्यन्त आवश्यकता है, उन्हें स्वर्ग में ले जाइये।’’ 10. प्रणाम रानी 11. कुँवारी मरियम से आवान प्रार्थना 12. याद कर विनती 13. आशीष 14. माँ मरियम के आदर में गीत
Embed this episode
Ready to play
Hindi Rosary | रोज़री माला विनती आनंद के भेद Joyful Mysteries | Monday & Saturday
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.