Skip to content
Hindi story "achha sauda" episode artwork

Feb 3, 2022 9 min

Hindi story "achha sauda"

from Bed Time Stories hindi me Kahaniyan Hosted by i next

पुराने जमाने की बात है, किसी गाँव में एक किसान रहता था. सौभाग्य से उस किसान को बहुत ही सीधी सादी और नेक पत्नी मिली थी. कई वर्षों के वैवाहिक जीवन में वह कभी पति से झगड़ना तो दूर, रूठी तक न थी. लड़ाई झगड़ा जैसे वह जानती ही न थी. हर बात में वह पति की हाँ में हाँ मिलाती और किसान जो भी करता, चाहे वह अच्छा हो या बुरा, उसकी तारीफ़ करती. किसान के मित्र अक्सर उससे कहते - "तुम हर काम पत्नी के मन मुताबिक़ करते हो इसीलिए वह तुमसे झगड़ा नहीं करती. कभी कोई ऐसा काम करो जो उसे पसंद न आये फिर देखना वह तुम्हारी क्या गत बनाती है." परन्तु किसान मित्रों पड़ोसियों की ऐसी बातें सुनकर सिर्फ मुस्कुराकर रह जाता, क्योंकि वह जानता था कि उसकी पत्नी सचमुच बहुत अच्छी है. उस किसान के पास थोड़ी सी जमीन और दो गायें थीं, जिससे उसका गुजारा आसानी से हो जाता था. पत्नी नेक होने के साथ साथ कुशल गृहणी भी थी जिससे उसने थोड़ी थोड़ी बचत करके अपने पास लगभग सौ रुपये भी जमा कर लिए थे. एक रोज उसने अपने पति से कहा ............. हमारे पास दो गायें हैं जिनकी चारा टहल करने में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है. मुझसे यह देखा नहीं जाता. क्यों न आप एक गाय को बाजार में जाकर बेच दें ? हमारे लिए तो एक ही गाय काफी है." पत्नी की बात किसान को जंच गई. सचमुच दो गायों की देखभाल करने में उसे बहुत मेहनत करनी पड़ती थी. इसलिए अगले ही दिन वह गाय को लेकर शहर के बाजार में बेचने के लिए चल दिया. वह अपनी गाय के दाम सौ रुपये के आसपास चाहता था किन्तु उस रोज किसी ने भी उसके पचास रुपये से अधिक नहीं लगाए. यह देखकर किसान ने गाय बेचने का इरादा बदल दिया और शाम होने के पहले ही अपनी गाय लेकर वापस गाँव की ओर चल दिया. वह वापस तो चल दिया किन्तु गाय के न बिक पाने का उसे बहुत अफ़सोस हो रहा था. जैसे जैसे वह आगे बढ़ता जा रहा था उसे पछतावा होने लगा कि वह उसे पचास रुपये में ही बेच देता तो भी ठीक था. खैर, आगे रास्ते में उसे एक आदमी मिला जो घोड़े पर सवार था. संयोग से उस घुड़सवार को किसान की गाय बहुत पसंद आई और उसने घोड़े के बदले किसान से वह गाय लेनी चाही. किसान तो वैसे भी गाय से छुटकारा चाहता था, उसने फ़ौरन गाय देकर घोड़ा ले लिया. घोड़े को लेकर किसान आगे चला तो वह फिर सोचने लगा कि गाय के बदले घोड़ा लेकर उसे क्या फायदा हुआ. इस घोड़े की देखभाल में भी उसे उतनी ही मेहनत करनी पड़ेगी, यह भी गाय से कम चारा नहीं खायेगा. वह सोचता जा रहा था कि तभी उसे एक और आदमी मिला जो बकरी लिए हुए जा रहा था. किसान को पता नहीं क्यों, उसकी बकरी पसंद आ गई. उसने बकरी के मालिक से पूछा कि क्या वह घोड़े के बदले बकरी दे सकता है ? घोड़े के बदले बकरी देने को कोई क्यों मना करता, सो बकरी के मालिक ने तुरंत बकरी किसान को थमा दी और खुद घोड़े को लेकर चला गया. अब वह बकरी लेकर थोड़ी दूर चला तो उसके दिमाग में आने लगा कि बकरियां तो जल्दी जल्दी बच्चे देती हैं. कुछ ही समय में उसके घर बकरियों का झुण्ड हो जाएगा और उसे आरामवह बकरी लेकर थोड़ी दूर चला तो उसके दिमाग में आने लगा कि बकरियां तो जल्दी जल्दी बच्चे देती हैं. कुछ ही समय में उसके घर बकरियों का झुण्ड हो जाएगा और उसे आराम मिलने के बजाय और भी ज्यादा काम करना पड़ेगा. इन्हीं ख्यालों में डूबा वह चला जा रहा था कि उसे एक औरत मिली जिसके हाथ में एक मुर्गी थी. बातों बातों में किसान ने अपनी बकरी उस औरत की मुर्गी से बदल ली और प्रसन्न मन से घर की ओर चल पड़ा. उसका गाँव अभी भी काफी दूर था और रास्ते में उसे तेज़ भूख लगने लगी. मगर उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह कहीं भोजन कर सके, सो रास्ते में मिलने वाले एक भोजनालय पर उसने मुर्गी के बदले पेट भर भोजन किया और खाली हाथ अपने घर की ओर चल पड़ा. जब वह अपने गाँव पहुंचा तो घर के बाहर ही उसे अपना पडोसी मिला. उसने पूछा - "क्यों भाई, सुना है गाय बेचने शहर गए थे. अच्छा सौदा करके आये हो न ?" किसान ने उसे पूरे दिन का ब्यौरा सुना दिया और कहा कि गाय भी चली गई और वह खाली हाथ घर लौट आया है. यह सुनकर पडोसी बोला, "यह तुमने क्या किया भाई ? अब यह बात तुम अपनी पत्नी को जाकर कैसे बताओगे ? जब उसे पता चलेगा कि तुम खाली हाथ घर लौटे हो तो वह आसमान सिर पर उठा लेगी, तुमसे झगड़ा करेगी और हो सकता है दो चार दिन तुम्हें भोजन भी नहीं मिले !" किन्तु किसान पडोसी की इस बात से बिलकुल भी चिंतित नहीं हुआ, बोला - "मेरी पत्नी झगड़ा करने वालियों में से नहीं है." पडोसी बोला, "मैं जानता हूँ तुम्हारी पत्नी बहुत सीधीसादी है लेकिन जो बेवकूफी तुमने आज की है उसे कोई भी औरत बर्दाश्त नहीं कर सकती, भले ही वह कितनी ही अच्छी क्यों न हो? आज तो तुम्हारी खैर नहीं है बच्चू !" किसान फिर भी निश्चिन्त भाव से बोला, "मेरी पत्नी झगड़ा नही

Episode details come from the podcast's RSS feed.

Embed this episode

Ready to play

Hindi story "achha sauda"

0:00 9:47

No transcript yet.

Requests help us decide what to transcribe next.

Frequently asked questions

How long is this episode of Bed Time Stories hindi me Kahaniyan?

This episode is 9 minutes long.

When was this Bed Time Stories hindi me Kahaniyan episode published?

This episode was published on February 3, 2022.

Can I download this Bed Time Stories hindi me Kahaniyan episode?

Yes. Use the download control on the episode player to save the publisher-provided media file.