EPISODE · Jul 15, 2022 · 2 MIN
हम किस लिए बनाए गए थे/What We Were Made For.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
हम किस लिए बनाए गए थे What We Were Made For मसीह भी सब के पापों के लिए एक ही बार मर गया, अर्थात् अधर्मियों के लिए धर्मी जिस से वह हमें परमेश्वर के समीप ले आए। (1 पतरस 3:18) शुभ समाचार — सुसमाचार — की सबसे बड़ी भलाई है स्वयं परमेश्वर के साथ संगति का आनन्द लेना। इसे 1 पतरस 3:18 के इस वाक्यांश में यह स्पष्ट किया गया है “कि वह हमें परमेश्वर के समीप ले आए।” इसीलिए यीशु मरा था। सुसमाचार के अन्य सभी दान इस दान को सम्भव बनाने के लिए पाए जाते हैं। हमें क्षमा किया गया है जिससे कि हमारा दोष बोध हमें परमेश्वर से दूर न रखे। हम धर्मी ठहराए गए हैं जिससे कि हमारी दण्डाज्ञा हमें परमेश्वर से दूर न रखे। परमेश्वर की कोपशान्ति हुई है जिससे कि उसका प्रकोप हमारे और हमारे पिता के रूप में परमेश्वर के बीच में न आए। हमें अभी अनन्त जीवन दिया गया है, और फिर पुनरुत्थान में नये शरीरों को प्रदान किया जाएगा जिससे कि हमारे पास सदैव परमेश्वर के साथ रहने की और पूर्ण रीति से परमेश्वर का आनन्द लेने की क्षमता हो सके।
Embed this episode
NOW PLAYING
हम किस लिए बनाए गए थे/What We Were Made For.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.