EPISODE · Jul 15, 2022 · 2 MIN
जब कुम्हार हमारे पक्ष में हो/When the Potter Is for Us.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
जब कुम्हार हमारे पक्ष में हो When the Potter Is for Us. “हाय उस पर जो अपने सृष्टिकर्ता से झगड़ता है - वह तो मिट्टी के बरतनों में एक ठीकरा ही है! क्या मिट्टी कुम्हार से कहेगी, ‘तू यह क्या करता है?’ क्या तेरी हस्तकला कहेगी, ‘इसके तो हाथ ही नहीं’ ?” (यशायाह 45:9)। परमेश्वर के महाप्रताप का आवर्धन होता है जब हम उसे एक्स निहिलो (कुछ नहीं में से) सृष्टि के दृष्टिकोण से देखते हैं। वह शून्यता को आज्ञा देता है, और वह आज्ञापालन करता है और वह कुछ बन जाता है। कुछ नहीं से वह मिट्टी को बनाता है, और मिट्टी से वह हमें बनाता है — प्रभु का मिट्टी का बर्तन (यशायाह 45:9) — उसकी सम्पत्ति, उसकी महिमा के लिए ठहराए गए, जो पूर्ण रीति से उस पर निर्भर हैं। “जान लो कि यहोवा ही परमेश्वर है। उसी ने हमको बनाया और हम उसी के हैं, हम उसकी प्रजा और उसकी चरागाह की भेड़ें हैं” (भजन 100:3)। यह बात नम्र करने वाली है कि हम एक भेड़ और एक बर्तन हैं जिसका स्वामी कोई और है।
Embed this episode
NOW PLAYING
जब कुम्हार हमारे पक्ष में हो/When the Potter Is for Us.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.