EPISODE · Oct 28, 2022 · 10 MIN
कैसे शुरू करें इम्पोर्ट एक्सपोर्ट बिजनेस ?
from Think With Niche · host Think With Niche
आज के इस युग में, Import Export का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। कोई भी व्यक्ति यह व्यापार आसानी से आरम्भ कर सकता है। यह व्यवसाय स्थायी रूप से कई लोगों द्वारा किया जाता है, और इससे कई लोगों को रोज़गार मिल सकता है। क्योंकि यदि किसी देश में, किसी वस्तु या अन्य किसी भी चीज का उत्पादन नहीं होता है। तो वह देश उस वस्तु या खाद्य पदार्थ का उत्पादन करने वाले देश से, आयात करता है। ऐसे ही यदि किसी देश में किसी वस्तु, या खाद्य पदार्थ का उत्पादन, उसकी उपयोगिता से ज्यादा हो जाता है। तो वह देश, उस विशेष वस्तु या खाद्य को, बाहरी देशों में निर्यात करता है। इम्पोर्ट एक्सपोर्ट बिजनेस में, माल किसी भी विदेशी देश से देश में खरीदे और बेचे जाते हैं और अपने देश में उत्पादित माल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचे जाते हैं इसे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार भी कहा जाता है। इस व्यापार के लिए कुछ विशेष कानूनी कार्यवाहियां भी हैं, जिसे व्यापार करने वाले को व्यापार आरम्भ करने से पहले पूर्ण करना होता है। अंतराष्ट्रीय देशों के बीच, व्यापार को फॉरेन ट्रेड पालिसी Foreign Trade Policy, विनियमित करती है। इसमें सारी शर्ते, जैसे किस देश से क्या क्या वस्तुएं, आयात या निर्यात की जा सकती हैं? और कौन सी वस्तुएं प्रतिबंधित हैं और उन पर उत्पाद शुल्क इत्यादि क्या रहेंगे, इत्यादि सभी बातें निहित होती हैं। फॉरेन ट्रेड पालिसी समय और परिस्थिति के हिसाब से, बदलती रहती है। तो चलिए आज इस लेख के द्वारा जानते हैं Export Import Business क्या होता है और उद्यमी इस बिज़नेस को कैसे शुरू कर सकता है?
Embed this episode
NOW PLAYING
कैसे शुरू करें इम्पोर्ट एक्सपोर्ट बिजनेस ?
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.