PodParley PodParley
Kutta | Udayan Vajpeyi

EPISODE · Oct 31, 2023 · 2 MIN

Kutta | Udayan Vajpeyi

from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio

कुत्ता | उदयन वाजपेई कुत्ता होने वाली मृत्यु पर रोता है। देर रात किसी गली से निकल कर किसी घर के दरवाज़े पर ठिठकती मृत्यु को देखकर पहले वह भौंकता हैफिर यह पाकर कि वह उसकी ओर ध्यान दिए बिना घर के भीतर जा रही है, वह रोना शुरू करता हैदरअसल उसका भौंकना ही पिघलकर रोने में तब्दील हो जाता हैउसका भौंकना उसका रोना ही है, झटकों में बाहर आता हुआकुत्ता रोए या भौंके, वह किसी आसन्न मृत्यु की ख़बर ही पहुँचाता है। दूसरे शब्दों में, कुत्ता न जाने कैसे यह जानता है कि जिस शहर या गली में वह इतनी शान से चल रहा है,वह महज़ एक ख़्वाब है जिसे देखने वाला बस जागने को है।

NOW PLAYING

Kutta | Udayan Vajpeyi

0:00 2:01

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

URL copied to clipboard!