EPISODE · Jul 1, 2021 · 15 MIN
क्या मेरा पश्चात्ताप सच्चा है यदि मैं वही पाप निरन्तर करता रहूँ? - पास्टर जॉन से पूछें
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
क्या मेरा पश्चात्ताप सच्चा है यदि मैं वही पाप निरन्तर करता रहूँ Is My Repentance Real If I Keep Committing the Same Sin? पास्टर जॉन से पूछें डेविड नाम के एक पॉडकास्ट (रेडियो कार्यक्रम) श्रोता हैं जिन्होंने हमसे प्रायः पूछे जाने वाला एक बड़ा ही महत्वपूर्ण प्रश्न पूछा है। और उचित कारणों से यह प्रश्न हमसे प्रायः पूछा जाता है। वह प्रश्न यह है कि: यदि मेरा पश्चात्ताप सच्चा है, तो मैं निरन्तर उसी पाप का अंगीकार क्यों करता रहता हूँ? डेविड कुछ इस प्रकार से अपनी बात कहते हैं। “प्रिय पास्टर जॉन आपके द्वारा की जाने वाली इस, पास्टर जॉन से पूछें (Ask Pastor John) सेवकाई के लिए धन्यवाद। आपके बाइबल आधारित प्रतिउत्तरों ने मेरे जीवन के ऐसे कठिन समय में सहायता की है जब मुझे अपने जीवन की परिस्थितियों को सम्भालने के लिए मार्गदर्शन की आवश्यकता थी। मेरा प्रश्न पश्चात्ताप से सम्बन्धित है। क्या सच्चे पश्चात्ताप का अर्थ यह है कि हमें कभी भी एक पाप के लिए परमेश्वर से दो बार क्षमा नहीं माँगनी चाहिए? मुझे कई बार अनेक प्रकार के पापों के लिए क्षमा माँगनी पड़ी है। किन्तु मैं यह बात कैसे कह सकता हूँ कि मैंने पश्चात्ताप कर लिया है जबकि मैं एक ही प्रकार के पाप को बार-बार दोहराता हूँ? यह प्रश्न मुझे इस स्तर तक कष्ट देता है, कि जब मैं इसके विषय में सोचता हूँ तो, कभी-कभी मैं मानसिक तनाव से घिर जाता हूँ।”
Embed this episode
NOW PLAYING
क्या मेरा पश्चात्ताप सच्चा है यदि मैं वही पाप निरन्तर करता रहूँ? - पास्टर जॉन से पूछें
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.