EPISODE · Jul 5, 2022 · 9 MIN
क्या शैतान सच्चे ख्रीष्टियों को फाड़ खा सकता है।
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
क्या शैतान सच्चे ख्रीष्टियों को फाड़ खा सकता है। Can Satan ‘Devour’ True Christians? शैतान शिकार की ताक में रहने वाला सिंह है, वह हमारा शत्रु है जो इस समय ख्रीष्टियोंं को फाड़ खाने की ताक में है। परन्तु क्या वह हमें फाड़ खा सकता है? क्या हम सुरक्षित हैं? और वैसे भी इसका अर्थ क्या है? और हम ऐसे अदृश्य जोखिम से अपनी अनन्त सुरक्षा हेतु कैसे आश्रय पा सकते हैं? जॉन पाइपर ने इस महत्वपूर्ण प्रश्न पर 1 पतरस 5 से दिए गए एक सन्देश में सीधी रीति से बात किया है, जिसका प्रचार उन्होंने सन् 1994 में किया था। उन्होंने इस विषय में जो कुछ भी कहा था उसका वर्णन इस प्रकार है। प्रश्न इस प्रकार से है। क्या ख्रीष्टियों को फाड़ खाया (या नष्ट किया जा) सकता है? पहला पतरस 5:8 कहता है, “तुम्हारा शत्रु शैतान गर्जने वाले सिंह की भाँति इस ताक में रहता है कि किसको फाड़ खाए।” यहाँ जिस शब्द का उपयोग किया गया है वह है “सम्पूर्णता से निगलना,” जैसे मछली ने योना को निगल लिया था: योना की पुस्तक में इसी शब्द का उपयोग सेप्टुआजेंट-Septuagint (अर्थात् पुराने नियम के यूनानी अनुवाद) में हुआ है। आपका शत्रु शैतान पूणर्तः आपको लुप्त करना चाहता है, मिटा देना चाहता है। आप यहाँ से निकल गए हैं। आप चले गए हैं। आप उसके साथ आग की झील में जा रहे हैं। “फाड़ खाने” का यही अर्थ है। अब प्रश्न यह है कि क्या ऐसा मेरे और आपके साथ हो सकता है?
Embed this episode
NOW PLAYING
क्या शैतान सच्चे ख्रीष्टियों को फाड़ खा सकता है।
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.