EPISODE · May 12, 2023 · 2 MIN
Nazm - Tanhaiyon me aur bhi kuch hai | By-Gaurav anand | #poetrycommunity #poetryisnotdead #poetsofinstagram #instapoetry #poetrylovers #wordporn #spilledink #poetryislife #poetrysociety #poetryofins
from WeatherWood Stories | Hindi | English | Urdu · host gaurav anand
मेरी तन्हाइयों में कुछ और भी है तुम्हारी यादें जो छोड़ गए थे तुम कुछ बातें जिन्हें पूरा करने से पहले उठकर खिड़की के पास खड़े हो गए थे तुम वो एक फोन कॉल की रिंग जिसे तुमने मेरे सामने कभी पूरा नहीं बजने दिया कुछ एक प्रेम में गुथे कार्ड हलके नीले रंग के जिन पर गोल्डन कलर से आर्ची लिखा था और उसके नीचे मेरा नाम एक चश्मे का फ्रेम भी है जिसके शीशे टूट गए है ये शायद उस दिन टूटे जिस दिन मेरा दिल टुटा हड़बड़ी में तुम्हे जब रोकने को मैं दरवाज़े की तरफ भगा था तो बेसुधी में पैरों के नीचे आ कर हाँ तभी शायद तभी टूटे वो आखिरी चाय जो तुमने बनायी थी जिसे हमने लॉन में बैठ कर साथ पिया था उसके जूठे कप एक पौधा नन्हा सा जो तुम अलविदा कहने को लायी थी वो आज भी जिन्दा है मैं चूम कर उसपर रोज आंसू गिरता हूं और हाँ एक पेन एक डायरी जिसके पन्नों को वक्त ने जर्द कर दिये है वही डायरी जिसमे तुमने मेरे पैरों पर बैठ कर नॉट्स एंड क्रॉस का गेम खेला था सब तो याद नहीं रहा मुझे पर आखिर में वो वादा साथ रहता है अभी भी कभी न छोड़ जाने का हमेशा पास रहने का मेरे माथे पर आये पसीने को देखकर तुमने कहा था की तुम एक बाद-ए-सबा की तरह हमेशा बहोगी और मेरी जिन्दगी से सारे दुःख और अवसादों को सुखा दोगी मेरी तन्हाइयों में कुछ और भी है तुम्हारी यादें जो छोड़ गए थे तुम #poetrycommunity #poetryisnotdead #poetsofinstagram #instapoetry #poetrylovers #wordporn #spilledink #poetryislife #poetrysociety #poetryofinstagram
Embed this episode
Ready to play
Nazm - Tanhaiyon me aur bhi kuch hai | By-Gaurav anand | #poetrycommunity #poetryisnotdead #poetsofinstagram #instapoetry #poetrylovers #wordporn #spilledink #poetryislife #poetrysociety #poetryofins
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.