EPISODE · Jul 16, 2022 · 3 MIN
नई वाचा में नई बात क्या है/What’s New About the New Covenant
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
नई वाचा में नई बात क्या है। What’s New About the New Covenant. “परन्तु जो वाचा मैं उन दिनों के बाद इस्राएल के घराने के साथ बान्धूँगा वह यह है,” यहोवा कहता है, “मैं अपनी व्यवस्था उनके मनों में डालूँगा और उसे उनके हृदयों पर लिखूँगा; और मैं उनका परमेश्वर ठहरूँगा तथा वे मेरी प्रजा ठहरेंगे।” (यिर्मयाह 31:33) यीशु प्रेम और आज्ञाओं के मध्य में किसी भी सम्पूर्ण पृथकता को नष्ट करता है। वह कहता है, “यदि तुम मुझ से प्रेम करते हो, तो मेरी आज्ञाओं का पालन करोगे . . . जिसके पास मेरी आज्ञाएँ हैं और वह उनका पालन करता है, वही मुझ से प्रेम करता है, और जो मुझ से प्रेम करता है, उस से मेरा पिता प्रेम करेगा” (यूहन्ना 14:15, 21)। “यदि तुम मेरी आज्ञाओं का पालन करोगे तो तुम मेरे प्रेम में बने रहोगे, वैसे ही जैसे मैंने अपने पिता की आज्ञाओं का पालन किया है, और उसके प्रेम में बना रहता हूँ” (यूहन्ना 15:10)। आज्ञाओं और आज्ञाकारिता के विषय में विचार करने के कारण यीशु को अपने पिता के प्रेम का आनन्द लेने से नहीं रोका गया। और वह अपेक्षा करता है कि उसके विषय में जब हम यह सोचते हैं कि वह आज्ञाएँ देता है, यह उसके साथ हमारे प्रेम के सम्बन्ध को भी जोखिम में नहीं डालेगा।
Embed this episode
NOW PLAYING
नई वाचा में नई बात क्या है/What’s New About the New Covenant
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.