PodParley PodParley
Palki | Kunwar Narayan

EPISODE · Sep 18, 2023 · 2 MIN

Palki | Kunwar Narayan

from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio

पालकी - कुँवर नारायण  काँधे धरी यह पालकीहै किस कन्हैयालाल की?इस गाँव से उस गाँव तकनंगे बदन, फेंटा कसे,बारात किसकी ढो रहे?किसकी कहारी में फँसे?यह क़र्ज पुश्तैनी अभी किश्तें हज़ारों साल की।काँधे धरी यह पालकी है किस कन्हैयालाल की?इस पाँव से उस पाँव पर,ये पाँव बेवाई फटे :काँधे धरा किसका महल?हम नींव पर किसकी डटे?यह माल ढोते थक गई तक़दीर खच्चर-हाल की।काँधे धरी यह पालकी है किस कन्हैयालाल की?फिर, एक दिन आँधी चलीऐसी कि परदा उड़ गया!अंदर न दुलहन थी न दूल्हाएक कौव्वा उड़ गया...तब भेद जाकर यह खुला—हमसे किसी ने चाल की।काँधे धरी यह पालकी ला ला अशर्फ़ी लाल की!

NOW PLAYING

Palki | Kunwar Narayan

0:00 2:18

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

URL copied to clipboard!