PodParley PodParley
Postcard | Ramdarash Mishra

EPISODE · Aug 17, 2023 · 2 MIN

Postcard | Ramdarash Mishra

from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio

पोस्टकार्ड | रामदरश मिश्र  चिट्ठी तो मैं भी हूँ परंतु वह सभ्य क़ीमती लिफ़ाफ़ा नहीं जो अपने भीतर न जाने क्या-क्या छिपाये रहता है और उसे दुनिया की नज़रों से बचाकर छोड़ आता है किसी हाथ के एकांत में मैं तो खुला हुआ सस्ता-सा पोस्टकार्ड हूँ और ढोता रहता हूँ मोटी खुरदरी अँगुलियों के सुख-दुख जिन्हें यहाँ-वहाँ कोई भी बाँच सकता हैऔर स्पंदित होकर महसूस कर सकता है किअरे यह चिट्ठी तो उसी की हैलेटरबक्स में जब लिफ़ाफ़े एक-दूसरे से मुँह फेरे अपने में बन्द पड़े होते हैं तब हम पोस्टकार्ड एक-दूसरे से बतियाते रहते हैं आते-जाते रहते हैं एक-दूसरे में और हर एक को लगता है कि वह अकेला न रहकर चिट्ठियों का कारवाँ बन गया है। 

NOW PLAYING

Postcard | Ramdarash Mishra

0:00 2:09

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

URL copied to clipboard!