EPISODE · Jul 15, 2022 · 2 MIN
परमेश्वर आपकी भलाई करने में आनन्दित होता है/God Rejoices to Do You Good.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
परमेश्वर आपकी भलाई करने में आनन्दित होता है। God Rejoices to Do You Good. मैं उनके साथ अनन्तकाल की यह वाचा बांधूँगा कि उनकी भलाई करने से कभी न फिरूँगा. . . . . मैं आनन्दपूर्वक उनकी भलाई करूँगा”। (यिर्मयाह 32:40-41) यह परमेश्वर की उन प्रतिज्ञाओं में से एक है जिन पर मैं उस समय बार-बार ध्यान देता हूँ जब मैं निराश होता हूँ। परमेश्वर आपकी भलाई करने में आनन्दित होता है, क्या आप इससे अधिक प्रोत्साहित करने वाले किसी अन्य तथ्य के विषय में विचार कर सकते हैं? वह केवल आपकी भलाई ही नहीं करता है। और न ही केवल आपकी भलाई करने के प्रति समर्पित है — यद्यपि यह महिमामय बात है। परन्तु उससे बढ़कर यह बात कि वह आपकी भलाई करने में आनन्दित होता है। “मैं आनन्दपूर्वक उनकी भलाई करूँगा”। वह रोमियों 8:28 की सब बातों में भलाई उत्पन्न करने की प्रतिज्ञा को अधूरे मन से नहीं पूरा करता है। आपकी भलाई करने में उसका आनन्द है। और केवल कभी-कभी ही नहीं। किन्तु सदैव! “मैं उनकी भलाई करने से कभी न फिरूँगा ”। उसके समर्पण में या अपनी सन्तानोंं की भलाई करने के आनन्द में कोई कमी नहीं है — उन लोगों के लिए जो उस पर भरोसा करते हैं। इस बात के द्वारा हमें अत्यन्त हर्षित होना चाहिए।
Embed this episode
Ready to play
परमेश्वर आपकी भलाई करने में आनन्दित होता है/God Rejoices to Do You Good.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.