EPISODE · Jul 15, 2022 · 4 MIN
परमेश्वर भले संकल्पों के द्वारा कार्य करता है/God Works Through Good Resolves.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
परमेश्वर भले संकल्पों के द्वारा कार्य करता है। God Works Through Good Resolves. इसी उद्देश्य से हम सर्वदा तुम्हारे लिए प्रार्थना भी करते हैं कि हमारा परमेश्वर तुम्हें अपनी बुलाहट के योग्य समझे तथा भलाई की हर एक इच्छा (संकल्पों) को और विश्वास के हर एक कार्य को सामर्थ्य सहित पूरा करे। (2 थिस्सलुकनीकियों 1:11) भले संकल्पों को पूर्ण करने के लिए परमेश्वर की सामर्थ्य की खोज करने का अर्थ यह नहीं है कि हम वास्तव में संकल्प नहीं करते हैं, या हम वास्तव में इच्छाशक्ति का उपयोग नहीं करते हैं। परमेश्वर की सामर्थ्य का कार्य करना कभी भी हमारी इच्छा के कार्य करने का स्थान नहीं ले सकता है। पवित्रीकरण (sanctification ) में परमेश्वर की सामर्थ्य हमें कभी भी निष्क्रिय नहीं बनाती है। परमेश्वर की सामर्थ्य हमारी इच्छा के अधीन या उसके पीछे और उसके भीतर कार्य करती है, न कि हमारी इच्छा के स्थान पर। हमारे जीवन में परमेश्वर की सामर्थ्य का प्रमाण हमारी इच्छा करने की अनुपस्थिति नहीं, परन्तु हमारी इच्छा करने की सामर्थ्य, तथा हमारी इच्छा करने का आनन्द है।
Embed this episode
NOW PLAYING
परमेश्वर भले संकल्पों के द्वारा कार्य करता है/God Works Through Good Resolves.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.