Skip to content
परमेश्वर का अवर्णनीय उपहार | दिन- 23 episode artwork

Dec 22, 2022 3 min

परमेश्वर का अवर्णनीय उपहार | दिन- 23

from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan Hosted by मार्ग सत्य जीवन

क्योंकि जब हम शत्रु ही थे, हमारा मेल परमेश्वर के साथ उसके पुत्र की मृत्यु के द्वारा हुआ तो उससे बढ़कर, अब मेल हो जाने पर हम उसके जीवन के द्वारा उद्धार पाएँगे। केवल यही नहीं, परन्तु हम परमेश्वर में अपने प्रभु यीशु के द्वारा आनन्दित होते हैं, जिसके द्वारा अब हमारा मेल हुआ है। रोमियों 5:10–11 हम व्यावहारिक रूप से परमेश्वर से मेल-मिलाप और उसमें आनन्द कैसे प्राप्त कर सकते हैं? हम इसे यीशु ख्रीष्ट के द्वारा प्राप्त करते हैं। जिसका अर्थ, कम से कम यह है कि हम बाइबल में यीशु का चित्रण करते हैं— अर्थात्, नए नियम में यीशु के कार्य और वचनों का जो चित्रण किया गया है उसके आधार पर—हम इस चित्रण को परमेश्वर के विषय में अपने आनन्द की आवश्यक विषयवस्तु बनाते हैं। ख्रीष्ट की विषयवस्तु के बिना परमेश्वर में आनन्द मनाना ख्रीष्ट को सम्मान नहीं देता है। और जहाँ ख्रीष्ट का सम्मान नहीं किया जाता है, वहाँ परमेश्वर सम्मानित नहीं होता है। 2 कुरिन्थियों 4:4-6 में, पौलुस दो प्रकार से हृदयपरिवर्तनों का वर्णन करता है। पद 4 में, वह कहता है कि यह “परमेश्वर के प्रतिरूप, अर्थात् ख्रीष्ट के तेजोमय सुसमाचार की ज्योति को” देखना है तथा पद 6 में वह कहता है कि यह “यीशु ख्रीष्ट के मुख में परमेश्वर की महिमा है।” दोनों ही परिस्थितियों में आप मुख्य बात को देख सकते हैं। हमारे पास ख्रीष्ट है, परमेश्वर का प्रतिरूप, और हमारे पास ख्रीष्ट के मुख में परमेश्वर है। हम परमेश्वर में आनन्दित होने के लिए, यीशु ख्रीष्ट के चित्र में परमेश्वर के विषय में जो देखते और जानते हैं उसमें आनन्दित होते हैं। और जैसा कि रोमियों 5:5 कहता है, इसका पूर्ण अनुभव तब प्राप्त होता है जब पवित्र आत्मा द्वारा हमारे हृदय में परमेश्वर का प्रेम उण्डेला जाता है। और परमेश्वर के प्रेम का वह मधुर, आत्मा द्वारा दिया गया अनुभव हमें तब प्राप्त होता है जब हम पद 6 की ऐतिहासिक वास्तविकता पर विचार करते हैं, “क्योंकि जब हम निर्बल ही थे, तब ठीक समय पर ख्रीष्ट भक्तिहीनों के लिए मरा।” तो क्रिसमस का मुख्य सन्देश यह है। न केवल परमेश्वर ने प्रभु यीशु ख्रीष्ट की मृत्यु के माध्यम से उसके साथ हमारे मेल को मोल लिया (रोमियों 5:10), और न केवल परमेश्वर ने हमें प्रभु यीशु ख्रीष्ट के माध्यम से उस मेल को प्राप्त करने में सक्षम बनाया, किन्तु अब भी हम, आत्मा के द्वारा, हमारे प्रभु यीशु ख्रीष्ट के माध्यम से स्वयं परमेश्वर में आनन्दित होते हैं (रोमियों 5:11)। यीशु ने हमारे मेल को मोल लिया। यीशु ने हमें मेल-मिलाप प्राप्त करने और उपहार पाने के लिए सक्षम बनाया। और यीशु ने स्वयं को अपने आप में वर्णन से परे उपहार के रूप में चमकाया—परमेश्वर देह में उपस्थित है—और परमेश्वर में हमारे आनन्द को बढ़ाया है। इस क्रिसमस पर आप यीशु की ओर देखें। मोल लिए गए मेल को प्राप्त करें। उपहार को बन्द करके दीवट पर न रखें। और जब आप इसे खोलते हैं, तो स्मरण रखें कि परमेश्वर स्वयं ही परमेश्वर के साथ मेल का उपहार है। उसी में आनन्द मनाएँ। अपने हर्ष के रूप में उसका अनुभव करें। उसे अपने धन के रूप में जानें।

Episode details come from the podcast's RSS feed.

Embed this episode

Ready to play

परमेश्वर का अवर्णनीय उपहार | दिन- 23

0:00 3:37

No transcript yet.

Requests help us decide what to transcribe next.

Satya Podcast - El Canal de la Frecuencia Elevada Satyarupa Hari OM. Hola. Bienvenidos a Satya Podcast, el canal de la frecuencia elevada, un espacio para vibrar alto en bienestar y tranquilidad. Somos Satyadev y Satyabhama y este programa viene de nuestro corazón al tuyo. Transmitimos a través de este canal la filosofía, el estilo de vida y las prácticas del sistema antiguo del Yoga para procurar salud, paz mental y plenitud. Jeevan Jeene Ki Kala Gurudev ke Sath Art Of Living गुरूदेव श्री श्री रवि शंकर के साथ प्रेरणा और ऊर्जा का अनुभव करें।अपने अंतर मन पर ध्यान देकर अपने विचारों और संवेदनाओं को और बेहतर तरीके से संवारना सीखें।गुरूदेव श्री श्री रवि शंकर हमें प्रेम, रिश्तों, सम्बन्धों, नेतृत्व, प्रबंध, मंत्रों और आध्यात्मिकता के बारे में ज्ञान देकर हमें जीवन में ऊँचाईयों पर भी पहुंचाते हैं। इस स्पॉटीफाई एक्सक्लूसिव पॉडकास्ट का हर एपीसोड आपको स्वयं को सुधारने में और एक बेहतर जीवन जीने में आपकी मदद करेगा।गुरूदेव श्री श्री रविशंकर जी एक विश्व प्रसिद्ध मानवता और आध्यात्मिकता के गुरू, एवं शान्ती के दूत हैं और The Art of Living और International Association For Human Values के संस्थापक हैं। Powerful Love Spells That Work Fast +91 8440828240 narayan swami 🌟 India’s No.1 Astrologer – Narayan Swami JiWorld-Famous Vedic, Tantrik & Vashikaran Expert – 25+ Years Experience | 50,000+ Satisfied Clients | All India Online Service📞 Call / WhatsApp Now: +91 8440828240________________________________________🌌 "Jab zindagi ka har rasta band ho jaye, tab astrology hi ek aisa marg hai jo kismat ko badal sakta hai."Astrologer Narayan Swami Ji Bharat ke sabse trusted & result-oriented astrologer hai, jinhen “जीवित सिद्ध योगी” kaha jata hai. Aap chahe kisi bhi samasya se guzar rahe ho—love problem ho ya court case, black magic ho ya career blockage—Nara Naskah Media Ki Satya Arsa Naskah Media menghadirkan beragam cerita, informasi, dan pembahasan menarik dari berbagai sudut pandang. Menyajikan kisah yang dekat dengan kehidupan, misteri, budaya, hingga hal-hal unik yang layak untuk disimak.

Frequently asked questions

How long is this episode of मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan?

This episode is 3 minutes long.

When was this मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan episode published?

This episode was published on December 22, 2022.

Can I download this मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan episode?

Yes. Use the download control on the episode player to save the publisher-provided media file.