EPISODE · Jul 13, 2022 · 3 MIN
परमेश्वर की मधुर योजनाएँ/The Sweet Designs of God.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
परमेश्वर की मधुर योजनाएँ The Sweet Designs of God. उसने मुझे माता के गर्भ ही से नियुक्त किया और अपने अनुग्रह से मुझे बुलाया। (गलातियों 1:15) पौलुस के हृदय परिवर्तन, ख्रीष्ट की सम्प्रभुता और पौलुस के पापों का आपके उद्धार से क्या सम्बन्ध है, इन बातों पर विचार कीजिए। पौलुस ने कहा कि परमेश्वर ने, “मुझे माता के गर्भ ही से नियुक्त किया,” और फिर कई वर्षों के बाद, दमिश्क के मार्ग पर “उसने अपने अनुग्रह से मुझे बुलाया” (गलातियों 1:15)। इसका अर्थ यह है कि पौलुस के जन्म और दमिश्क के मार्ग पर, उसकी बुलाहट के अंतराल में, वह पहले-ही-से-चुना-हुआ था किन्तु अभी तक बुलाया-नहीं-गया परमेश्वर का साधन था (प्रेरितों के काम 9:15; 22:14)। इसका अर्थ यह है कि पौलुस यद्यपि परमेश्वर-द्वारा-चुना हुआ तथा शीघ्र ही एक ख्रीष्टीय सुसमाचार प्रचारक बनने पर था, तौभी वह लोगों पर प्रहार कर रहा था, बंदीगृह में डाल रहा था और हत्या कर रहा था।
Embed this episode
NOW PLAYING
परमेश्वर की मधुर योजनाएँ/The Sweet Designs of God.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.