EPISODE · Jul 14, 2022 · 3 MIN
परमेश्वर नम्र मनुष्य का ध्यान रखता है/God Regards the Lowly.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
परमेश्वर नम्र मनुष्य का ध्यान रखता है God Regards the Lowly. “अनन्त परमेश्वर शरणस्थान है, और नीचे सनातन भुजाएं हैं”। (व्यवस्थाविवरण 33:27) हो सकता है कि आप अभी ऐसी स्थिति से होकर जा रहे हों जो आपको यीशु और उसके लोगों की किसी बहुमूल्य सेवा हेतु कष्टदायी रूप से तैयार कर रही हो। जब एक मनुष्य अपने जीवन में शून्यता और असहायता की स्थिति में पहुँच जाता है, तो ऐसी स्थिति में वह युगों की चट्टान (यीशु) को पा सकता है। मुझे भजन 138:6 से एक आनन्ददायक वाक्य स्मरण है जिसे हमारा परिवार सवेरे के भोजन के समय भक्तिमय अध्ययन हेतु पढ़ता है: “यहोवा यद्यपि महान् है, फिर भी वह नम्र मनुष्य का ध्यान रखता है”। आप अपने संसाधनों से निराश होकर इतना नीचे नहीं डूब सकते हैं कि परमेश्वर न आप को देख पाये और न ही आपकी चिन्ता कर पाये। वास्तव में, वह सबसे निचले स्थान में आपको थाम लेने के लिए प्रतीक्षा कर रहा है। जैसा कि मूसा कहता है, “अनन्त परमेश्वर शरणस्थान है, और नीचे सनातन भुजाएं हैं”। (व्यवस्थाविवरण 33:27)
Embed this episode
NOW PLAYING
परमेश्वर नम्र मनुष्य का ध्यान रखता है/God Regards the Lowly.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.