रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या आंदोलन करने वालों को फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है? episode artwork

EPISODE · Feb 11, 2021 · 32 MIN

रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या आंदोलन करने वालों को फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है?

from Prime Time · host Ravish Kumar, रवीश कुमार

क्या भीमा कोरेगांव केस में कंप्यूटर में फर्जी सबूत डाल कर लोगों को फंसाया गया है? इस पर वाशिंगटन पोस्ट की खबर और नेशनल इंवेस्टिगेंटिंग एजेंसी के जवाब की बात करेंगे लेकिन उसके पहले संदर्भों को समझना जरूरी है. आप जानते हैं कि आपका फोन सिर्फ आपका नहीं है. अपने ही फोन के भीतर लोग पलायन कर रहे हैं, एक ऐप से दूसरे ऐप के बीच कि कोई उनकी बातचीत न पढ़े और न सुने. कभी व्हाट्सऐप में रहते हैं तो कभी वहां से भाग कर सिग्नल पर जाते हैं. इसी तरह बैंक के खाते में भी सेंधमारी पहले से आसान हुई है. हाल ही में बीजेपी के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की विकास निधि से किसी ने चेक का डुप्लीकेट बना कर 89 लाख रुपये निकाल लिए. आम लोगों के साथ ऐसा रोज होता है. आए दिन आप सुनते रहते हैं कि ईमेल हैक हो गया. बहुत आसानी से आपके ईमेल में कोई प्रवेश कर सकता है और उस ईमेल से कुछ भी आपके सिस्टम में प्लांट कर सकता है, ऐसा ही भीमा कोरेगांव केस में रोना विल्सन के मामले में होने का दावा किया गया है. जिस ईमेल में आप इतना भरोसा करते हैं वही ईमेल आपको आतंकवादी बना सकता है. वैसे इसके लिए जरूरी नहीं कि सबूत हो हीं. आपका सरकार की नीतियों का विरोधी होना भी काफी हो सकता है.

Episode metadata supplied by the publisher feed · Published Feb 11, 2021

Embed this episode

NOW PLAYING

रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या आंदोलन करने वालों को फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है?

0:00 32:56

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

No similar episodes found.

No similar podcasts found.

Frequently Asked Questions

How long is this episode of Prime Time?

This episode is 32 minutes long.

When was this Prime Time episode published?

This episode was published on February 11, 2021.

Can I download this Prime Time episode?

Yes. Use the download control on the episode player to save the publisher-provided media file.
URL copied to clipboard!