PODCAST · news

Prime Time

  1. 500

    प्राइम टाइम: पीएम मोदी का अहमदाबाद में सबसे लंबा रोड शो, CM केजरीवाल ने भी किया शक्ति प्रदर्शन

    पीएम मोदी गुजरात के अहमदाबाद में देश का अब तक का सबसे बड़ा रोड शो किया. पीएम नरेंद्र मोदी का यह रोड शो करीब 50 किलोमीटर का था.

  2. 499

    प्राइम टाइम: चीन सख्त कोविड पॉलिसी के खिलाफ आक्रोश, जानिए क्या है पूरा मामला?

    चीन में इस समय लोग सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं. लोग सरकार की ‘जीरो कोविड नीति’ का विरोध कर रहे हैं.

  3. 498

    प्राइम टाइम : गुजरात में अबकी बार किस पार्टी की बनेगी सरकार?

    गुजरात में 1 दिसबंर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को देखते हुए मंगलवार को प्रचार समाप्त हो गया. पहले चरण के लिए वोटिंग एक दिसंबर को होगा.   

  4. 497

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या मंदी का असर भारत पर पड़ेगा?

    अभी दो महीने पहले की बात है, जब वित्त मंत्री से लेकर रिज़र्व बैंक के गवर्नर के बयान हेडलाइन में छप रहे थे कि भारत में मंदी नहीं आएगी. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने तो कई बार ट्विट किया है कि अमुक चीज़ का निर्यात बढ़ गया है. ट्विटर पर अलग अलग आइटमों के निर्यात की सूचना अलग अलग शीर्षक से देते रहते हैं. बस किसी आइटम की तुलना 2013 से करते हैं तो किसी कि 2021 से. कभी अप्रैल सितंबर का पैमाना होता है तो कभी अप्रैल से अगस्त का. 

  5. 496

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्‍या हमारा चुनाव आयोग निष्‍पक्ष है, सुप्रीम कोर्ट ने उठाए कई गंभीर सवाल

    देश का चुनाव आयुक्त कैसा हो, क्या ऐसा हो कि घुटने पर झुक जाए, प्रधानमंत्री के खिलाफ आरोप लगे तो कार्रवाई करने से नहीं हिचके या दबाव पड़ने पर हां में हां मिलाता रहे. चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ से जो आवाज़ें आ रही हैं, उसे ध्यान से सुनिए, हाल के वर्षों में जो होता दिख रहा था, जिसे कहने की हिम्मत कोई नहीं कर पा रहा था, क्या सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ उन्हीं बातों को नहीं उठा रही है? क्या हमारा चुनाव आयोग निष्पक्ष है.

  6. 495

    प्राइम टाइम : कांग्रेस के दिग्गज गुजरात में चुनाव प्रचार में क्यों नहीं जुटे?

     गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का काम जारी है. बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्रियों, केंद्र सरकार के मंत्रियों की सेना को एक तरह से धुआंधार प्रचार के लिए जमीन पर उतार दिया है. आम आदमी पार्टी भी अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में गुजरात के गांव शहरों की गली मोहल्लों में प्रचार में जुटी है और सत्तारूढ बीजेपी को चुनौती दे रही है. लेकिन इस बार कांग्रेस पार्टी की क्या रणनीति है? 

  7. 494

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या ज़ुल्म के ख़िलाफ़ बोलना देशभक्ति नहीं?

    इन दिनों क़तर में फुटबॉल का विश्व कप चल रहा है. ईरान की टीम के खिलाड़ियों ने कुछ ऐसा किया है, जिससे हम देशभक्ति के पहलुओं को समझ सकते हैं. देशभक्ति एकतरफा नहीं होती है कि आप जिस देश में पैदा होते हैं, जिसके नागरिक हैं, उसे हर हाल में प्यार ही करते रहेंगे, हर हाल का मतलब आप पर या आपके नागरिकों पर ज़ुल्म होता रहे और आप प्यार करने का नाटक करते रहेंगे. उस ज़ुल्म के ख़िलाफ़ बोलना भी देशभक्ति है. 

  8. 493

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : आटा नहीं अब डेटा से भरेगा पेट!

    चुनाव के समय कई बयानों का कोई ओर-छोर नहीं होता है. लोग पूछ रहे हैं आटा महंगा है, प्रधानमंत्री कहते हैं डाटा सस्ता है. जनता पूछ रही है कि गैस का सिलेंडर महंगा हो गया. प्रधानंमत्री कह रहे हैं कि इंस्टा और रील देखना सस्ता हो गया है. मोदी सरकार है इसलिए 250-300 का डेटा मिल रहा है, वर्ना कांग्रेस की सरकार होती तो एक महीने का बिल 5000 रुपये का आ रहा होता। इतना बचा दिया है प्रधानमंत्री और उनकी सरकार की नीति ने. 

  9. 492

    प्राइम टाइम : MCD चुनाव में चलेगी 'झाड़ू' या BJP बरकरार रख पाएगी अपना किला ?

    दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में खींचतान बढ़ गई है. दोनों पार्टियां चुनाव में अपनी-अपनी शाख बचाने में लगी हुई हैं. साथ ही दोनों एक दूसरे पर लगातार निशाना साध रही है. 

  10. 491

    प्राइम टाइम : सावरकर का अंग्रेजों से माफी मांगने के विवाद का क्या है सच?

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि विनायक दामोदर सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और कारागार में रहने के दौरान उन्होंने डर के कारण माफीनामे पर हस्ताक्षर करके महात्मा गांधी और अन्य समकालीन भारतीय नेताओं को धोखा दिया था. ऐसे में हम ये जानने की कोशिश करते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है.

  11. 490

    प्राइम टाइम : बीजेपी के सामने गुजरात का गढ़ बचाने की चुनौती

    गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी समेत सभी पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है. यहां सत्ता पर काबिज बीजेपी लगातार 7 वीं बार धुआंधार रैलियां करने जा रही है. प्रधानमंत्री तो बाकायदा सात से आठ दिन तक गुजरात में बिताने वाले हैं. बीजेपी के पारंपरिक विरोधी पार्टी कांग्रेस तो चुनौती दे रही है लेकिन इस बार  आम आदमी पार्टी की तरफ से भी जोरदार तैयारी है.

  12. 489

    प्राइम टाइम : क्‍या चुनौतियों से निपटने में नाकाम रहा संयुक्‍त राष्‍ट्र? 

    एक ऐसे दौर में जब दुनिया फिर आर्थिक मंदी की आहट से डरी हुई है, रूस- यूक्रेन युद्ध दुनिया के तमाम देशों के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर रहा है और ग्‍लोबल वार्मिंग, क्‍लाइमेट चेंज का संकट गहरा हो रहा है. ऐसे में भारत की अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर भूमिका और भी अहम है. 

  13. 488

    प्राइम टाइम : समाज में हिंसा और संवेदनहीनता क्‍यों फैल रही है? 

    क्‍या एक समाज के तौर पर हम दिन पर दिन संवेदनहीन होते जा रहे हैं? क्‍या हिंसा और नफरत का भाव संवेदनाओं को खोते जा रहे हमारे समाज से रिसकर हमारे अंतर्मन को अपनी जकड़ में लेता जा रहा है और हमें अहसास भी नहीं हो रहा है कि हम कैसी मानसिक स्थिति में जाने अनजाने धकेले जा रहे हैं

  14. 487

    प्राइम टाइम: 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश से खास बातचीत

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र में चल रही है. पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पदयात्रा कर रहे हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने NDTV से बात की.  

  15. 486

    प्राइम टाइम: हिमाचल में चुनाव प्रचार खत्म, बर्फबारी में मतदान केंद्र पहुंची पोलिंग पार्टी

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रचार गुरुवार शाम पांच बजे खत्म हो गया. मतदान से दो दिन पहले मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. बर्फबारी के बीच कई मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है.

  16. 485

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : संजय राउत की अवैध गिरफ्तारी किसके इशारे पर?

    क्या अब भी संदेह है कि जांच एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है? विपक्ष के नेताओं को डराया जा रहा है, उन्हें जेल में बंद किया जा रहा है. ये सब अब केवल आरोप नहीं हैं. मनी लौंड्रिंग के लिए बनी विशेष अदालत ने संजय राउत के केस में ज़मानत देते हुए जो कहा है, उससे साफ है कि विपक्ष को कमज़ोर करने, डराने धमकाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल हो रहा है.

  17. 484

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : नोटबंदी के छह साल, भ्रष्टाचार का वही हाल

    आज ही के दिन यानी 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी लागू की गई थी. आम तौर पर अपने हर बड़े काम के वार्षिक समारोह मनाने वाली सरकार नोटबंदी के अगले ही साल उसे भुला चुकी थी.आज के अख़बारों में नोटबंदी जैसे महान फैसले को लेकर कोई विज्ञापन नहीं छपा है. मगर नोटबंदी के अगले साल बीजेपी ने काला धन विरोधी दिवस मनाया था. अचानक लिया गया यह फैसला इतना भयावह था कि लोगों के हाथ से जमा पूंजी उड़ गई. उनके दुख को कम करने के लिए प्रचार किया गया कि बड़े लोगों का काला धन नष्ट हो रहा है.

  18. 483

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम: सवर्ण गरीबों को आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर

    आर्थिक रुप से कमज़ोर वर्ग के आरक्षण EWS पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया मगर उस बहस का समाधान नहीं हुआ, जो इस आरक्षण को लेकर चल रही थी और चलती रहेगी. सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का एक तरफ स्वागत भी हो रहा है, बीजेपी काफी उत्साह से इसका स्वागत कर रही है तो दूसरी तरफ कई सामाजिक कार्यकर्ता इसे लेकर नाराज़ भी हैं. इसकी बहस फिर से घूम फिर कर राजनीति के उसी घेरे में पहुंच गई है जहां हर कोई अपने-अपने वोट के हिसाब से चुप है या बोल रहा है. 

  19. 482

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम: पराली पर कब तक चलेगी जुगाली

    मई 2021 की बात है, कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीजन की कमी हुई तो लोग सुप्रीम कोर्ट चले गए. अस्पतालों और उसके बाहर आक्सीज़न न मिलने के कारण तड़प कर मर जाने वाले लोगों और बीमार लोगों के परिजनों के भीतर आक्सीज़न का ख़ौफ पैदा हो गया था. घबराई जनता सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई तो आक्सीज़न की उचित व्यवस्था के लिए सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टास्क फोर्स बना दिया.इस नेशनल टास्क फोर्स का बनाया जाना ही बड़ा प्रमाण था कि आक्सीजन का संकट है लेकिन इसके बाद भी सभी के सामने कह दिया गया कि आक्सीज़न से कोई नहीं मरा और सभी ने इसे स्वीकार भी कर लिया. 

  20. 481

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम: मोरबी पुल से जुड़ी कंपनी के मालिक के सपनों का भारत

    प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को सौंप दिए गए 75 मकान लापता हो गए हैं. इस धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री तो साक्षात मौजूद थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से शामिल हुए थे। उस दिन जितने मकान दिए गए, उनमें से 75 मकान ग़ायब हो गए हैं, जिस आवास को प्रधानमंत्री मंत्री सौंप रहे हों और वह मकान ग़ायब हो जाए, इससे बड़ा घोटाला कुछ और नहीं हो सकता. 

  21. 480

    प्राइम टाइम : यूनिवर्सिटी को लेकर केरल सरकार और राज्यपाल के बीच विवाद जारी 

    केरल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बनाम मुख्यमंत्री पिनराई विजयन जारी है. यूनिवर्सिटी को लेकर पहले ही केरल सरकार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बीच विवाद जारी है. मुख्यमंत्री भी खुलकर राज्यपाल पर ही निशाना साध चुके हैं.

  22. 479

    प्राइम टाइम : मोरबी हादसे में क्‍या बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा है? 

    गुजरात के मोरबी में सस्‍पेंशन ब्रिज हादसे में मरने वालों की तादाद 135 हो गई है और करीब 100 घायल अलग-अलग अस्‍पतालों में दाखिल हैं. गुजरात सरकार ने इस घटना पर दुख जताने के लिए दो नवंबर को राज्‍यव्‍यापी शोक का ऐलान किया है.  

  23. 478

    प्राइम टाइम : गुजरात हादसे का जिम्‍मेदार कौन, घड़ी कंपनी को किस आधार पर मिला ठेका?

    गुजरात के मोरबी में कल अफरातफरी का माहौल था. आज यहां पर शांति है. मच्‍छू नदी के किनारे पुल के अवशेष पसरे हैं. हादसे के वक्‍त कई लोग नदी में गिरे और कई लोग किनारे. इनमें से बहुत से लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई लोग अब भी लापता हैं. 

  24. 477

    प्राइम टाइम: क्या चुनावी समर में विपक्ष बीजेपी पर दबाव बना पा रही है?

    लोकसभा चुनाव 2024 में अभी वक्त है. लेकिन कई राज्यों में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. तो क्या चुनावी समर में विपक्ष बीजेपी पर दबाव बना पा रही है?

  25. 476

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम: भारतीय राजनीति का गुडमॉर्निकरण

    हम राजनीति के अजीब दौर में प्रवेश कर चुके हैं. कोई भी नेता कुछ भी आइडिया दे सकता है. चमकदार आइडिया, सुनते ही लाइक करने का मन कर जाए, शेयर करने लग जाए या उसे लेकर कमेंट में लोग भिड़ जाए. कोई सर्वे करने लग जाए. कितने प्रतिशत लोग नोट पर सावरकर की फोटो चाहते हैं और कितने प्रतिशत लोग लक्ष्मी-गणेश की.

  26. 475

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : कैसे फैला हज़ारों करोड़ के ड्रग्स का जाल?

    सितंबर 2021 में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से जब 21000 करोड़ का ड्रग्स पकड़ा गया, ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट से करीब तीन हज़ार किलोग्राम हेरोईन की खेप मुंद्रा पोर्ट पर उतरी थी. डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यु इंटेलिजेंस ने इस खेप को पकड़ा था. यह इतनी बड़ी कामयाबी थी कि लोगों की नज़र जानी ही थी कि आखिर गुजरात में 21000 करोड़ की हेरोईन कैसे पकड़ी गई है. 

  27. 474

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या हम भारतीय लोकतंत्र में मना सकते हैं ऐसा जश्न?

    ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को लेकर भारत में उत्साह है. इसे ब्रिटिश उपनिवेशवाद का बदला भी कहा जा रहा है तो इतिहास का न्याय भी, लेकिन हम जश्न किस बात का मना रहे हैं. इस बात का कि भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने हैं या इस बात का कि ब्रिटेन का लोकतंत्र कितना परिपक्व है  कि वहां कोई व्यक्ति किस मूल का है, किस देश का है, उसके दादा किस देश के हैं, इन सबकी परवाह किए बग़ैर वह उस देश का प्रधानमंत्री बन सकता है. 

  28. 473

    प्राइम टाइम :  नफरती भाषण बर्दाश्‍त नहीं, सुप्रीम कोर्ट की सख्‍ती 

    नफरती भाषणों ने देश का माहौल खराब कर दिया है और घृणा का माहौल देश पर हावी हो गया है. यह टिप्‍पणी आज सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने की. सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि नफरती भाषण देने वालों के खिलाफ तत्‍काल कार्रवाई की जरूरत है. 

  29. 472

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या मतदाताओं को अब इनके नाम पर प्रभावित किया जाएगा?

    यह तय करना मुश्किल हो रहा है कि न्याय का मजाक उड़ रहा है या जनता का मज़ाक उड़ रहा है. जनता न्याय का मज़ाक उड़ा रही है या राजनीति ही जनता का. कहीं हत्या और बलात्कार के मामले में सज़ा पाए कैदियों को बाहर आने पर माला पहनाया जा रहा है तो कहीं हत्या और बलात्कार के मामले में सजा पाए कैदी के बाहर आने पर संत्सग सुना जा रहा है.

  30. 471

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : आरोपी कई साल पैरोल पर रहे, तब भी हुई शिकायत और एफ़आईआर

    ख़बरों की दुनिया में सूचनाएं इतनी तेज़ी से बदल जाती हैं कि पता ही नहीं चलता कि किस ख़बर का क्या हुआ. कुछ ख़बरों को देखकर लगता है कि देश बदला है न दिन. सब कुछ जहां था, वहीं रुका हुआ है. क्या हम एक ऐसे समय और समाज में रहने लगे हैं, जहां गृह मंत्री के लिए बोलना इतना भारी पड़ जाएगा, कि उनके मंत्रालय ने 2002 के दंगों से जुड़े बलात्कार और हत्या के 11 सज़ायाफ़्ता क़ैदियों की रिहाई की मंज़ूरी क्यों दी?

  31. 470

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई, जब केंद्र ने दी मंज़ूरी तो ये बात क्यों छुपाई?

    जब 15 अगस्त के दिन बलात्कार के मामले में सज़ा पाए 11 कैदियों को रिहा किया गया, तब कितने सवाल उठे कि बिलकिस बानो के साथ बलात्कार और उनके परिवार के कई सदस्यों की हत्या में शामिल इन लोगों को सज़ा पूरी होने से पहले क्यों छोड़ा गया? गोदी मीडिया से लेकर मंत्री तक सब चुप ही रहे. कायदे से केंद्र सरकार तभी बता सकती थी कि बलात्कार के मामले में सज़ा काट रहे 11 कैदियों को समय से पहले रिहा करने की मंज़ूरी गृह मंत्रालय ने दी है. 

  32. 469

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम: रुपया कमज़ोर नहीं, डॉलर मज़बूत! वित्त मंत्री के बयान पर क्या है आपकी राय?

    डॉलर को उसके हाल पर छोड़ दीजिए, उसने भारतीय रुपये को जितना कमजोर नहीं किया है, उससे कहीं ज्‍यादा भारत की राजनीति को झूठा बना दिया है. उसके नाम पर 2013-14 के साल में एक से एक कुतर्क गढ़े गए. इन कुतर्कों ने कई लोगों को नेता बना दिया. 

  33. 468

    प्राइम टाइम: विपक्ष का सवाल- 'हिमाचल और गुजरात चुनाव की तारीख एक साथ क्यों नहीं?

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे. इसी साल गुजरात में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन आयोग ने वहां के लिए इलेक्शन शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है. इसको लेकर विपक्षी पाटियों की ओर से चुनाव आयोग और सरकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

  34. 467

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : हिजाब छात्राओं की पसंद का मामला

    15 मार्च को कर्नाटक हाईकोर्ट ने फैसला दिया कि स्कूलों में हिजाब पर रोक लगाने का कर्नाटक सरकार का आदेश सही है क्योंकि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है. इस फैसलों को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में 24 याचिकाएं दायर की गई. 

  35. 466

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : नोटबंदी के नाकाम फैसले का क्या था आधार?

    8 नवंबर 2016 के दिन शाम आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक टीवी पर आते हैं और नोटबंदी का एलान कर देते हैं. उस वक्त न कोई तैयारी थी और न किसी को खबर थी. देखते देखते लाखों लोगों की बचत उड़ गई और आम गरीब लोग बैंकों के बाहर नोट बदलने की लाइन में लग गए. अपना पैसा बेकार होने के सदमे से कई लोगों के मरने और रोने की खबरें भी उस समय छपा करती थीं.

  36. 465

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : रैंकिंग मनचाही तो अपनाई, ख़िलाफ़ तो ठुकराई

    रैंकिंग की राजनीति पर बात जरूरी है. भारत का रैंक अच्‍छा हो यह सब चाहते हैं, लेकिन रैंक अच्‍छा बताने के लिए भ्रामक तरीकों का सहारा लिया जाए, यह कोई नहीं चाहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के जामनगर में कह दिया कि उनकी सरकार के समय ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत 142वें नंबर से 63वें नंबर पर आ गया. प्रधानमंत्री ने गुजरात की जनता को यह नहीं बताया कि विश्‍व बैंक ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग बंद कर दी है.    

  37. 464

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : नहीं रहे मुलायम सिंह, समाजवादी राजनीति के एक युग का अंत

    मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक जीवन 1967 से शुरू होता है. 55 साल के राजनीतिक जीवन को आप एक कार्यक्रम में समेट नहीं सकते हैं. राजनेता का जीवन केवल विवादित और चर्चित फैसलों का नहीं होता है, उनके विशाल राजनीतिक संबंधों में केवल ताकतवर लोग ही नहीं होते हैं बल्कि सबकी नज़रों से अनजान वह अपने आधार में इतने प्रकार के संबंधों को विकसित करता है जिसके बारे में कई बार भनक तक नहीं होती है. 

  38. 463

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम: आर्थिक तबाही के कगार पर दुनिया, मगर हौव्वा परमाणु युद्ध का 

    आर्थिक असुरक्षा का घेरा दुनिया भर में बढ़ता जा रहा है. यूक्रेन युद्ध ने कारण दुनिया भर के नेता अपना संतुलन खोते जा रहे हैं. सब एक दूसरे से डरे हुए हैं और एक दूसरे को डरा रहे हैं. पहले रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संकेत दिया कि रुस की रक्षा में वे सभी ताकतों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे इस तरह से समझा गया कि पुतिन ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे दी है.अब अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन को भी लगने लगा है कि परमाणु युद्ध की आशंका करीब है. 

  39. 462

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : रिश्वत जैसे हमारे सिस्‍टम का हिस्‍सा हो गया, न रिश्वत लेने वाले को डर, न देने वाले को

    अमेरिका की एक कंपनी पर आरोप लगा है कि उसने रेल मंत्रालय की एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी को रिश्वत दिया है. कौन सी कंपनी है कौन अधिकारी हैं उसने कहा-कहा पैसे दिए इसका कोई पता नहीं है. सवा 3 करोड़ की रिश्वत कोई मामूली रकम तो नहीं ही है. रिश्‍वत जैसे हमारे सिस्‍टम का हिस्‍सा हो गया, न रिश्‍वत लेने वाले को डर, न देने वाले को.

  40. 461

    प्राइम टाइम : विजयदशमी के दिन जमकर हुई राजनीति

    दशहरे का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. कोरोना काल के बाद इस बार देशभर में कई शहरों में त्यौहार को भव्य रूप में मनाया गया. इस दौरान कई जगहों पर राजनीति के कई रंग देखने को मिले.

  41. 460

    प्राइम टाइम : लोन देने के नाम पर लोगों को लूट रहे हैं चीनी ऐप्स..

    चाइनीज लोन एप अब जिंदगी तबाह करने वाला टूल बनता जा रहा है. इस एप से जिसने लोन लिया, वो कुछ ऐसे फंसा कि सालों तक उबर नहीं पाया. इसके शिकार दर्जनों लोग सुसाइड कर चुके हैं. एक तरह से कहें तो ये एप भारत की अर्थव्यवस्था को खत्म करने का षड्यंत्र कर रहे हैं.

  42. 459

    प्राइम टाइम : दस साल से NSSO के आंकड़े क्यों जारी नहीं कर रही सरकार?

    किसी भी देश के विकास के बहुत सारे पैमाने हो सकते हैं. विकास का पैमाना ये भी है कि मानव विकास सूचकांक में उस देश की क्या स्थिति है.  उस देश की प्रति व्यक्ति आय क्या है? वहां गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों का प्रतिशत किया है. वहां का जीवन स्तर कैसा है? आरएसएस के नेता दत्तात्रेय होसबाले ने गरीबी के मुद्दे को उठाया है.

  43. 458

    प्राइम टाइम : कांग्रस अध्यक्ष पद के लिए आखिरकार मैदान में शशि थरूर बनाम मल्लिकार्जुन खड़गे

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जारी विवाद अब थमता दिख रहा है. चुनाव के लिए उम्मीदवारों के जो फाइनल नाम हैं वो सामने आ गए है. पद के लिए शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच मुकाबला होगा. दोनों ने आज नामांकन के लिए पर्चा भरा. 

  44. 457

    प्राइम टाइम : केंद्र ने कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन पीएफआई पर लगाई पाबंदी

    पिछले कुछ दिनों से कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन PFI के देशभर के ठिकानों पर छापेमारी, बरामद दस्तावेजों और दो सौ से ज्यादा गिरफ्तारियों का नतीजा सामने आ गया है . केंद्र सरकार ने PFI पर पांच साल की पाबंदी लगा दी है . इसके अलावा PFI के आठ सहयोगी संगठनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. 

  45. 456

    प्राइम टाइम :  राजस्‍थान संकट के लिए क्‍लीन चिट के बावजूद अध्‍यक्ष पद चुनाव में उतरेंगे गहलोत? 

    कांग्रेस में एक तरफ अध्‍यक्ष पद के चुनाव को लेकर एक ओर असमंजस बरकरार है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की छवि को जो ठेस पहुंची है उसकी भरपाई कैसे होगी यह बड़ा सवाल है. आज राजस्‍थान से लौटे पार्टी के पर्यवेक्षकों मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन ने लिखित रिपोर्ट सौंप दी, इन्‍होंने गहलोत के तीन करीबी नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्‍मक कार्रवाई की सिफारिश की, जो मंजूर हो गई है. वहीं आज अशोक गहलोत ने भी कैबिनेट बैठक की है. 

  46. 455

    प्राइम टाइम : राजस्‍थान में गहलोत समर्थकों के तेवर से कांग्रेस संकट में, पायलट का कर रहे विरोध

    लगता है कि कांग्रेस ने पंजाब और मध्‍य प्रदेश में अपनी बनी बनाई सरकारों के हश्र से कुछ नहीं सीखा, राजस्‍थान में वो वैसी ही पटकथा दोहरा रही है. राजस्‍थान में रविवार शाम से जो सियासी नाटक  चल रहा है, उससे आलाकमान के माथे पर पसीना आ गया है. अशोक गहलोत ने आलाकमान को परेशानी में ला खड़ा किया है. 

  47. 454

    प्राइम टाइम: 2024 के चुनावों से पहले विपक्षी दलों की एकजुट होने की कवायद

    देश की सियासत लगातार करवटें ले रही हैं और विपक्ष अपने आपको एकजुट करने की कोशिशों में हैं. 25 सितंबर को हरियाणा के फतेहाबाद में विपक्ष के बड़े नेता एक साथ रैली करने जा रहे हैं. कई विपक्षी नेताओं ने रैली में शामिल होने पर सहमति जताई है. वहीं नीतीश कुमार और लालू यादव अगले ही दिन दिल्‍ली दौरे में सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. 

  48. 453

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : स्मार्ट सिटी से लेकर गांव तक ज़रा सी बारिश में बेहाल

    रेटिंग एजेंसियां भारत के विकास दर के साथ अच्छा नहीं कर रही हैं. काग़ज़ पर लिखती हैं, मिटाती रहती हैं. जिस हिसाब से रेटिंग एजेंसियों ने विकास दर में कटौती की है, अगर मुमकिन हुआ तो एक दिन इन एजेंसियों की भी छंटनी की जाने लगेगी, इन्हें ज्ञान दिया जाने लगेगा कि रेटिंग का फार्मूला सही नहीं है.

  49. 452

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : नफरती डिबेट को लेकर चैनलों को कब तक पड़ती रहेगी डांट

    गोदी मीडिया ने हिन्दू मुस्लिम डिबेट के ज़रिए न सिर्फ समाज में ज़हर फैलाया है बल्कि राजनीति और पत्रकारिता दोनों के आंगन को गंदा और भद्दा कर दिया है. आज पहला मौका नहीं है जब सुप्रीम कोर्ट ने हिन्दू मुस्लिम नफरती डिबेट पर सख्त टिप्पणी की है. 

  50. 451

    रवीश कुमार का प्राइम टाइम : 20 हज़ार देने वाले का पता लगे, 20 करोड़ देने वाला छुप जाये

    पारदर्शिता की नई परिभाषा अगर आपको समझनी है तो 2017 में पास इलेक्टोरल बॉन्ड के कानून से समझ सकते हैं. इस कानून के पास होने के बाद आप कभी नहीं जान सकते कि किसी एक दल को कई सौ या कई हज़ार करोड़ रुपये का चंदा किस कंपनी या कंपनियों के किस समूह से मिलता है? 

Type above to search every episode's transcript for a word or phrase. Matches are scoped to this podcast.

Searching…

We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.

No matches for "" in this podcast's transcripts.

Showing of matches

TOPICS IN THIS SHOW

Click any topic to search every transcript on PodParley for moments someone mentioned it.

Loading reviews...

ABOUT THIS SHOW

No description available.

HOSTED BY

NDTV

CATEGORIES

Frequently Asked Questions

How many episodes does Prime Time have?

Prime Time currently has 50 episodes available on PodParley. New episodes are automatically indexed when they're published to the podcast feed.

What is Prime Time about?

Prime Time is a podcast covering topics in news.

How often does Prime Time release new episodes?

Prime Time has 50 episodes. Check the episode list to see recent publication dates and frequency.

Where can I listen to Prime Time?

You can listen to Prime Time on PodParley by clicking any episode. We provide an embedded audio player for direct listening, and you can also subscribe via your preferred podcast app using the RSS feed.

Who hosts Prime Time?

Prime Time is created and hosted by NDTV.
URL copied to clipboard!