EPISODE · Jul 14, 2022 · 3 MIN
समृद्धि का उद्देश्य/The Purpose of Prosperity.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
समृद्धि का उद्देश्य The Purpose of Prosperity. चोरी करने वाला फिर चोरी न करे, परन्तु भलाई करने वाला अपने हाथों से परिश्रम करे, जिससे कि आवश्यकता में पड़े हुए को देने के लिए उसके पास कुछ हो। (इफिसियों 4:28) भौतिक वस्तुओं के साथ जीवन जीने के लिए तीन स्तर हैं: (1) आप उन्हें पाने के लिए चोरी कर सकते हैं; (2) या आप उन्हें पाने के लिए कार्य कर सकते हैं; (3) या आप दूसरों को देने के उद्देश्य से उन्हें पाने के लिए कार्य सकते हैं। स्वयं को ख्रीष्टीय कहने वाले अधिकाँश लोग दूसरे स्तर के अनुसार जीवन जीते हैं। हम चोरी करने और लूटने के विरुद्ध कार्य की प्रशंसा करते हैं और यह अनुभूति करते हैं कि हमने नैतिकतापूर्ण व्यवहार किया है यदि हमने चोरी और लूट को ठुकरा दिया है और स्वयं को एक उचित वेतन के लिए पूरा दिन परिश्रम से कार्य करने के लिए दे दिया है। यह कोई बुरी बात नहीं है। कार्य करना तो चोरी करने तथा लूटने से उत्तम है। परन्तु यह वह बात नहीं है जिसके लिए प्रेरित हमें बुला रहे हैं।
Embed this episode
NOW PLAYING
समृद्धि का उद्देश्य/The Purpose of Prosperity.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.