EPISODE · Jul 5, 2022 · 3 MIN
स्मरण दिलाने हेतु संघर्ष
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
स्मरण दिलाने हेतु संघर्ष The Battle to Remind “परन्तु मैं इस पर सोचता रहता हूँ, इसलिए मेरी आशा बनी रहती है: यहोवा की करुणा के कारण हम मिट नहीं गए, उसकी दया तो अनन्त है।” (विलापगीत 3:21–22) आशा के महान शत्रुओं में से एक है, परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं को भूलना । स्मरण दिलाना एक महान सेवकाई है। पतरस और पौलुस दोनों ने कहा कि उन्होंने इसी कारण से पत्रियाँ लिखी थीं (2 पतरस 1:13; रोमियों 15:15)। जो कुछ हमें जानने की आवश्यकता है उसे हमें स्मरण दिलाने में मुख्य सहायक पवित्र आत्मा है (यूहन्ना 14:26)। परन्तु इसका अर्थ यह नहीं है कि आप निष्क्रिय हो जाएँ। आप केवल अपने स्वयं को स्मरण दिलाने की सेवा हेतु उत्तरदायी हैं। और सबसे पहले आपके द्वारा जिनको स्मरण दिलाए जाने की आवश्यकता है, वह आप स्वयं है।
Embed this episode
NOW PLAYING
स्मरण दिलाने हेतु संघर्ष
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.