EPISODE · Jan 17, 2024 · 0 MIN
संसद सदस्य के रूप में शपथ लेती हुई अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल
from Apna Dal (S) Madhya Pradesh · host Apna Dal S MP
मोदी कैबिनेट में मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में 28 अप्रैल 1981 को हुआ था। अनुप्रिया पटेल के पिता का नाम सोने लाल पटेल है। सोने लाल पटेल यूपी में अपना दल राजनीतिक पार्टी के संस्थापक थे। अनुप्रिया पटेल ने मनोविज्ञान में परास्नातक किया है और एमबीए की डिग्री हासिल की। उनकी तीन बहनें और हैं। पिता की मौत पर अनुप्रिया और उनकी तीनों बहनों ने सोनेलाल की अर्थी को कंधा दिया। राजनीतिक परिवार से होने के बाद भी अनुप्रिया पटेल राजनीति में नहीं आना चाहती थीं लेकिन उनके पिता सोने लाल पटेल की अचानक मौत के बाद अनुप्रिया पटेल ने राजनीति में कदम रखा और पिता की पार्टी संभाली। सोने लाल पटेल अपने दौर के बड़े नेताओं में शामिल थे। उन्हें बहुजन समाज पार्टी के संस्थापकों में भी गिना जाता है। लेकिन मायावती से मतभेद के बाद उन्होंने अपना दल की स्थापना की। जब 28 साल की अनुप्रिया ने राजनीति में कदम रखा तो उन्हें पिता की पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। उन दिनों अनुप्रिया की मां कृष्णा पटेल पार्टी की कमान संभाल रही थीं। लेकिन आगे चलकर परिवार में तनाव हो गया और पार्टी दो भागों में बंट गई। अनुप्रिया ने अपना दल (एस) बना लिया।
Embed this episode
Ready to play
संसद सदस्य के रूप में शपथ लेती हुई अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.