सन्त मत्ती रचित सुसमाचार | अध्याय 04| Hindi Audio Bible | Gospel of Matthew Chapter 4 episode artwork

EPISODE · Aug 3, 2022 · 4 MIN

सन्त मत्ती रचित सुसमाचार | अध्याय 04| Hindi Audio Bible | Gospel of Matthew Chapter 4

from Greater Glory of God · host FR. C. GEORGE MARY CLARET

सन्त मत्ती रचित सुसमाचार | अध्याय 04| Hindi Audio Bible | Gospel of Matthew Chapter 4 Audio credit: www.jayesu.com अध्याय 04 प्रभु की परीक्षा (1) उस समय आत्मा ईसा को निर्जन प्रदेश ले चला, जिससे शैतान उनकी परीक्षा ले ले। (2) ईसा चालीस दिन और चालीस रात उपवास करते रहे। इसके बाद उन्हें भूख लगी (3) और परीक्षक ने पास आ कर उन से कहा, "यदि आप ईश्वर के पुत्र हैं, तो कह दीजिए कि ये पत्थर रोटियाँ बन जायें"। (4) ईसा ने उत्तर दिया, "लिखा है- मनुष्य रोटी से ही नहीं जीता है। वह ईश्वर के मुख से निकलने वाले हर एक शब्द से जीता है।" (5) तब शैतान ने उन्हें पवित्र नगर ले जाकर मंदिर के शिखर पर खड़ा कर दिया। (6) और कहा, यदि आप ईश्वर के पुत्र हैं तो नीचे कूद जाइए; क्योंकि लिखा है- तुम्हारे विषय में वह अपने दूतों को आदेश देगा। वे तुम्हें अपने हाथों पर सँभाल लेंगे कि कहीं तुम्हारे पैरों को पत्थर से चोट न लगे।" (7) ईसा ने उस से कहा, "यह भी लिखा है- अपने प्रभु-ईश्वर की परीक्षा मत लो"। (8) फिर शैतान उन्हें एक अत्यन्त ऊँचे पहाड़ पर ले गया और संसार के सभी राज्य और उनका वैभव दिखला कर (9) बोला, "यदि आप दण्डवत् कर मेरी आराधना करें, तो मैं आपको यह सब दे दूँगा"! (10) ईसा ने उत्तर दिया हट जा शैतान! लिखा है अपने प्रभु- ईश्वर की आराधना करो, और केवल उसी की सेवा करो।" (11) इस पर शैतान उन्हें छोड़ कर चला गया, और स्वर्गदूत आ कर उनकी सेवा-परिचर्या करते रहे। गलीलिया में पुनरागमन (12) ईसा ने जब यह सुना कि योहन गिरफ्तार हो गया है, तो वे गलीलिया चले गये। (13) वे नाज़रेत नगर छोड कर, ज़बुलोन और नफ्ताली के प्रान्त में, समुद्र के किनारे बसे हुए कफ़रनाहूम नगर में रहने लगे। (14) इस तरह नबी इसायस का यह कथन पूरा हुआ- (15) ज़बुलोन प्रान्त! नफ्ताली प्रान्त! समुद्र के पथ पर, यर्दन के उस पार, ग़ैर-यहूदियों की गलीलिया! अंधकार में रहने (16) वाले लोगों ने एक महती ज्योति देखी; मृत्यु के अन्धकारमय प्रदेश में रहने वालों पर ज्योति का उदय हुआ। (17) उस समय से ईसा उपदेश देने और यह कहने लगे, "पश्चात्ताप करो। स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।" चार मछुओं का बुलावा (18) गलीलिया के समुद्र के किनारे टहलते हुए ईसा ने दो भाइयों को देखा-सिमोन, जो पेत्रुस कहलाता है, और उसके भाई अन्द्रेयस को। वे समुद्र में जाल डाल रहे थे, क्योंकि वे मछुए थे। (19) ईसा ने उन से कहा, "मेरे पीछे चले आओ। मैं तुम्हें मनुष्यों के मछुए बनाऊँगा।" (20) वे तुरंत अपने जाल छोड़ कर उनके पीछे हो लिए। (21) वहाँ से आगे बढ़ने पर ईसा ने और दो भाइयों को देखा- जे़बेदी के पुत्र याकूब और उसके भाई योहन को। वे अपने पिता जे़बेदी के साथ नाव में अपने जाल मरम्मत कर रहे थे। (22) ईसा ने उन्हें बुलाया। वे तुरंत नाव और अपने पिता को छोड़ कर उनके पीछे हो लिये। गलीलिया का दौरा (23) ईसा उनके सभागृहों में शिक्षा देते, राज्य के सुसमाचार का प्रचार करते और लोगों की हर तरह की बीमारी और निर्बलता दूर करते हुए, सारी गलीलिया में घूमते रहते थे। (24) उनका नाम सारी सीरिया में फैल गया। लोग मिर्गी, लक़वा आदि नाना प्रकार की बीमारियों और कष्टों से पीड़ित सब रोगियों को और अपदूतग्रस्तों को ईसा के पास ले आते और वे उन्हें चंगा करते थे। (25) गलीलिया, देकापोलिस, येरूसालेम, यहूदिया और यर्दन के उस पार से आया हुआ एक विशाल जनसमूह उनके पीछे-पीछे चलता था। सन्त मत्ती रचित सुसमाचार | अध्याय 01| Hindi Audio Bible | Gospel of Matthew Chapter 1 https://youtu.be/_gH0xlqkP2g सन्त मत्ती रचित सुसमाचार | अध्याय 02| Hindi Audio Bible | Gospel of Matthew Chapter 2 https://youtu.be/mDCzER92uGg सन्त मत्ती रचित सुसमाचार | अध्याय 03| Hindi Audio Bible | Gospel of Matthew Chapter 3 https://youtu.be/Kb9boRrbjMQ #audiobiblehindi #jesushindi #jesushindi #spiritualityhindi ____________________________________________________________________ You are most welcome to follow me on the following platforms. To understand the Incarnation (the Word made flesh), try this book by Fr. C. George Mary Claret "God's Journey to Bethlehem: God's Way of Alluring You to Enter Into Your Heart" https://geni.us/nnB5 Connect him on http://bit.ly/WebGGOG Facebook Personal http://bit.ly/FacebookGeo Group http://bit.ly/GGOGFB Amazon Author Page http://bit.ly/FrGeorge Twitter http://bit.ly/TweetGMC Instagram http://bit.ly/InstaGMC LinkedIn http://bit.ly/LInGMC Medium http://bit.ly/MedGMC Pinterest http://bit.ly/PinCGMC Tumblr http://bit.ly/TumCGMC Quora Space http://bit.ly/QuoraGGOG Per

Episode metadata supplied by the publisher feed · Published Aug 3, 2022

Embed this episode

NOW PLAYING

सन्त मत्ती रचित सुसमाचार | अध्याय 04| Hindi Audio Bible | Gospel of Matthew Chapter 4

0:00 4:44

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

No similar episodes found.

No similar podcasts found.

Frequently Asked Questions

How long is this episode of Greater Glory of God?

This episode is 4 minutes long.

When was this Greater Glory of God episode published?

This episode was published on August 3, 2022.

Can I download this Greater Glory of God episode?

Yes. Use the download control on the episode player to save the publisher-provided media file.
URL copied to clipboard!