EPISODE · May 27, 2026 · 3H 41M
Star Choice
from Radio Hotstar · host RJ Aman
Star Masti with Vanshika, गुरुवार - Star Choiceदोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक | होस्टः RJ वंशिकाहर गुरुवार Radio Hotstar पर किसी एक बॉलीवुड सितारे की दुनिया में खो जाइए — RJ वंशिका के साथ "Star Choice" में! और इस हफ़्ते की महफ़िल सजी है बॉलीवुड के उस सितारे के नाम जिसकी ज़िंदगी किसी फ़िल्म से कम नहीं — *संजय दत्त* के नाम!"मुन्नाभाई" संजय दत्त — एक ऐसा नाम जो सुनते ही दिल में एक अजीब सी कशिश जागती है। उनकी ज़िंदगी में उतार-चढ़ाव थे, तूफ़ान थे, मुश्किलें थीं — लेकिन हर बार वो उठे, लड़े और परदे पर और भी दमदार होकर वापस आए। 1981 में "रॉकी" से शुरू हुआ उनका सफ़र "खलनायक", "साजन", "मुन्नाभाई MBBS", "वास्तव" और "KGF Chapter 2" तक पहुँचा तो हर बार उन्होंने साबित किया कि संजय दत्त सिर्फ एक अभिनेता नहीं — एक जज़्बा हैं।उनकी फ़िल्मों के गाने भी उतने ही यादगार हैं जितनी उनकी अदाकारी। "तू शायर है", "चोली के पीछे क्या", "नायक नहीं खलनायक", — हर गाने में संजय दत्त की वो शख़्सियत झलकती है जो करोड़ों दिलों पर राज करती है। रोमांस हो, action हो या दर्द — उनकी फ़िल्मों का संगीत हर अहसास को बयां करता है।आज की दोपहर सिर्फ और सिर्फ संजय दत्त के नाम — उनके सुपरहिट गानों की एक ऐसी महफ़िल जो आपको उनके हर किरदार की याद दिला देगी।*♫ फ़रमाइश कैसे करें?*उस हफ़्ते के Star से जुड़े अपने पसंदीदा गाने की फ़रमाइश दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच भेजें। लाइव शो में "Song Request" से भी जुड़ सकते हैं।*हर गुरुवार, दोपहर 3 बजे सिर्फ़ Radio Hotstar पर!*
Embed this episode
Ready to play
Star Choice
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.