EPISODE · Apr 10, 2026 · 3H 26M
Star of the week
from Radio Hotstar · host RJ Aman
**10 अप्रैल - Star of the Week****① शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक | होस्टः RJ अमन**शुक्रवार मतलब weekend की शानदार शुरूआत — और इस बार का "Star of the Week" सिर्फ एक सितारे को नहीं, बल्कि **दो ऐसी अज़ीम आवाज़ों** को समर्पित है जिन्होंने बॉलीवुड संगीत को एक नई रंगत दी।हर शुक्रवार Radio Hotstar पर RJ अमन प्रस्तुत करते हैं "Star of the Week" — एक भव्य tribute शो। और इस हफ़्ते की महफ़िल सजी है **आशा भोसले** और **किशोर कुमार** के नाम!"अंदाज़ की मलिका" आशा भोसले — जिनकी आवाज़ में इतने रंग थे कि हर बार एक नई आशा जागती थी। क्लासिकल हो, कैबरे हो, गज़ल हो या पॉप — आशा जी ने हर genre को अपनी आवाज़ से नई पहचान दी। 12,000 से ज़्यादा गाने, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित आशा जी आज भी संगीत की दुनिया का सबसे चमकता सितारा हैं। "दम मारो दम", "पिया तू अब तो आजा", "इन आँखों की मस्ती के" — उनका हर गाना एक अलग जहाँ में ले जाता है।और उनके साथ हैं बॉलीवुड के "सदाबहार शहज़ादे" किशोर कुमार — जिनकी आवाज़ में एक अजीब जादू था, एक बेफ़िक्री थी, एक ज़िंदादिली थी जो सुनने वाले को भी मुस्कुराने पर मजबूर कर देती थी। राजेश खन्ना की रूह बन जाने वाले किशोर दा ने अमिताभ, देव आनंद और ऋषि कपूर सबकी आवाज़ को अमर कर दिया। 8 फ़िल्मफेयर अवार्ड्स और हज़ारों गानों की विरासत छोड़ने वाले किशोर दा की आवाज़ आज भी हर दिल में गूँजती है। "रूप तेरा मस्ताना", "आने वाला पल", "मेरे मेहबूब क़यामत होगी" — उनका हर गाना ज़िंदगी का एक अहसास है।जब आशा जी की शोख़ अदाएं और किशोर दा की बेमिसाल ज़िंदादिली एक ही महफ़िल में गूँजेगी — तो Radio Hotstar एक ऐसी संगीतमय दुनिया बसाएगा जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे।**♫ फ़रमाइश कैसे करें?**हर हफ़्ते एक अलग Star के सफ़र से जुड़े अपने पसंदीदा गाने की फ़रमाइश दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच भेजें। लाइव शो में "Song Request" से भी जुड़ सकते हैं।**हर शुक्रवार, शाम 6 बजे सिर्फ़ Radio Hotstar पर!
Embed this episode
NOW PLAYING
Star of the week
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.