EPISODE · May 15, 2026 · 4H 12M
Star of the week
from Radio Hotstar · host RJ Aman
**15 मई - Star of the Week****① शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक | होस्टः RJ अमन**शुक्रवार मतलब weekend की शानदार शुरूआत — और इस बार का "Star of the Week" बॉलीवुड के उस सितारे को समर्पित है जो अपनी दमदार अदाकारी और बेमिसाल स्क्रीन प्रेज़ेंस से हर दिल पर राज करता है।हर शुक्रवार Radio Hotstar पर RJ अमन प्रस्तुत करते हैं "Star of the Week" — एक भव्य tribute शो। और इस हफ़्ते की महफ़िल सजी है **अजय देवगन** के नाम!"बॉलीवुड के सिंघम" अजय देवगन — जिनकी एक नज़र, एक अंदाज़ और एक डायलॉग पूरे सिनेमाहॉल को हिला देता है। 1991 में "फूल और काँटे" की उस iconic entry से लेकर "सिंघम", "गंगाजल", "दृश्यम" तक — अजय देवगन ने हर किरदार को अपनी आत्मा से जिया है। दो नेशनल अवार्ड्स, फ़िल्मफेयर के अनगिनत सम्मान और पद्मश्री से नवाज़े गए अजय देवगन सिर्फ एक अभिनेता नहीं — एक संस्था हैं।उनकी फ़िल्मों के गाने भी उतने ही दिलकश हैं जितनी उनकी अदाकारी। "नींद चुराई मेरी ", "प्यार किया तो निभाना", "एक ऐसी लड़की थी" — हर गाने में अजय देवगन का वो जादू है जो दिल को सीधे छू लेता है। action का रोमांच हो, इश्क़ की कशिश हो या ज़िंदगी का दर्द — उनकी फ़िल्मों का संगीत हर अहसास को बयां करता है।आज की शाम सिर्फ और सिर्फ अजय देवगन के नाम — उनके सुपरहिट गानों की एक ऐसी महफ़िल जो आपको उनके हर किरदार की याद दिला देगी।**♫ फ़रमाइश कैसे करें?**हर हफ़्ते एक अलग Star के सफ़र से जुड़े अपने पसंदीदा गाने की फ़रमाइश दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच भेजें। लाइव शो में "Song Request" से भी जुड़ सकते हैं।**हर शुक्रवार, शाम 6 बजे सिर्फ़ Radio Hotstar पर!**
Embed this episode
NOW PLAYING
Star of the week
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.