Star of the week episode artwork

EPISODE · May 22, 2026 · 3H 42M

Star of the week

from Radio Hotstar · host RJ Aman

**23 मई - Star of the Week****① शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक | होस्टः RJ अमन**शुक्रवार मतलब weekend की शानदार शुरूआत — और इस बार का "Star of the Week" बॉलीवुड के उन दो सितारों को समर्पित है जिन्होंने 90s के एक्शन सिनेमा को एक नई ताक़त और एक नया जोश दिया।हर शुक्रवार Radio Hotstar पर RJ अमन प्रस्तुत करते हैं "Star of the Week" — एक भव्य tribute शो। और इस हफ़्ते की महफ़िल सजी है **सुनील शेट्टी** और **अक्षय कुमार** के नाम!"अन्ना" सुनील शेट्टी — जिनकी दमदार काया और आँखों में वो आग थी जो परदे पर आते ही दर्शकों को सीट से उठा देती थी। 1992 में "बलवान" से शुरू हुआ उनका सफ़र "धड़कन""बॉर्डर" और "हेरा फेरी" तक पहुँचा तो हर बार उन्होंने साबित किया कि वो सिर्फ एक्शन ही नहीं, दिल को छूने वाली अदाकारी भी जानते हैं। "बॉर्डर" का वो किरदार आज भी हर देशभक्त के दिल में ज़िंदा है। "तो चलू","दिल ने यह कहा है दिल से", — उनकी फ़िल्मों के गाने आज भी उतने ही ताज़ा हैं।और उनके साथ हैं "खिलाड़ी" अक्षय कुमार — बॉलीवुड का वो सितारा जो हर दशक में नए रूप में चमका। एक्शन हो, कॉमेडी हो, देशभक्ति हो या सामाजिक संदेश — अक्षय कुमार ने हर genre में अपना लोहा मनवाया। पद्मश्री से सम्मानित अक्षय जी ने 30 से ज़्यादा सालों में 100 से अधिक फ़िल्में देकर बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही जगह बनाई। "जब तक रहेगा समोसे में आलू ",'' चुराके दिल मेरा", "तेरे संग यारा" — उनकी फ़िल्मों का संगीत हर मूड को बयां करता है।जब सुनील शेट्टी की दमदार शख़्सियत और अक्षय कुमार का बेमिसाल जोश एक ही महफ़िल में गूँजेगा — तो Radio Hotstar एक ऐसी संगीतमय दुनिया बसाएगा जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे।**♫ फ़रमाइश कैसे करें?**हर हफ़्ते एक अलग Star के सफ़र से जुड़े अपने पसंदीदा गाने की फ़रमाइश दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच भेजें। लाइव शो में "Song Request" से भी जुड़ सकते हैं।**हर शुक्रवार, शाम 6 बजे सिर्फ़ Radio Hotstar पर!**with RJ Aman

Episode metadata supplied by the publisher feed · Published May 22, 2026

Embed this episode

Ready to play

Star of the week

0:00 3:42:20

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

No similar episodes found.

No similar podcasts found.

Frequently Asked Questions

How long is this episode of Radio Hotstar?

This episode is 3 hours and 42 minutes long.

When was this Radio Hotstar episode published?

This episode was published on May 22, 2026.

Can I download this Radio Hotstar episode?

Yes. Use the download control on the episode player to save the publisher-provided media file.
URL copied to clipboard!