EPISODE · Apr 23, 2026 · 3H 57M
Star Theme Choice
from Radio Hotstar · host RJ Aman
गुरुवार — Star Theme Choice🕕 शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक | होस्ट: RJ अमनहर हफ़्ते एक नई थीम, एक नया रंग और एक बिल्कुल नया अनुभव! हर गुरुवार Radio Hotstar पर RJ अमन लेकर आते हैं "Star Theme Choice" — एक ऐसा संगीत सफ़र जहाँ गानों के माध्यम से किसी खास विषय की खूबसूरती को महसूस किया जाता है।इस हफ़्ते की विशेष थीम है — "गाँव, घर, आँगन, खेत, नदी, बाग, पंछी और चिड़िया" 🌾🏡🐦🌳मिट्टी की सौंधी खुशबू, खेतों की हरियाली, नदी की कल-कल धारा, बागों की महक, चिड़ियों की चहचहाहट और अपने गाँव-घर की प्यारी यादों से सजी होगी यह संगीत भरी शाम। सुनिए ऐसे गीत जो आपको शहर की भागदौड़ से दूर अपने बचपन, अपने आँगन और अपनी मिट्टी के करीब ले जाएँगे।"चलत मुसाफ़िर", "मेरे देश की धरती", "सावन का महीना", "नदिया चले चले रे धारा", "पंछी बनूँ उड़ती फिरूँ" और ऐसे ही कई मधुर गीत इस थीम को और भी खास बनाएंगे।यह शो सिर्फ गाने नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, अपनी यादों और प्रकृति की खूबसूरती से जुड़ने का एक सुनहरा अवसर है।🎵 फ़रमाइश कैसे करें?थीम के अनुसार अपने पसंदीदा गीत की फ़रमाइश दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच भेजें। लाइव शो में "Song Request" के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं।📻 हर गुरुवार, शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक — सिर्फ Radio Hotstar पर! 🎶🌾✨
Embed this episode
Ready to play
Star Theme Choice
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.