EPISODE · Jul 14, 2022 · 2 MIN
सुसमाचार परमेश्वर प्रसन्नचित्त है/Good News: God Is Happy.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
सुसमाचार परमेश्वर प्रसन्नचित्त है। Good News: God Is Happy. .परमधन्य परमेश्वर का महिमामय सुसमाचार . . .(1तीमुथियुस 1:11) यह 1 तीमुथियुस में एक सुन्दर वाक्याँश है, जो बाइबल के प्रचलित शब्दों की चिर-परिचित सतह के नीचे छिपा हुआ है। परन्तु जब आप इस पर ध्यान लगाते हैं, तो वह ऐसा सुनाई देता है: “प्रसन्नचित्त परमेश्वर की महिमा का सुसमाचार।” यहाँ पर “धन्य” शब्द, वह शब्द नहीं है जिसका अर्थ है “स्तुति हो”, परन्तु वह शब्द है जिसका अर्थ है “प्रसन्नचित्त।” परमेश्वर की महिमा का एक बड़ा भाग उसकी प्रसन्नता है। प्रेरित पौलुस के लिए यह अकल्पनीय बात थी कि परमेश्वर अनन्त आनन्द से वंचित होकर भी सर्व-महिमावान रह सके। असीम रूप से महिमान्वित होने का अर्थ है असीम रूप से प्रसन्न होना। उसने इस वाक्याँश का प्रयोग किया, “प्रसन्नचित्त परमेश्वर की महिमा” क्योंकि परमेश्वर के लिए यह महिमामय बात है कि वह जैसा है वैसे ही प्रसन्नचित्त हो।
Embed this episode
NOW PLAYING
सुसमाचार परमेश्वर प्रसन्नचित्त है/Good News: God Is Happy.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.