EPISODE · Jul 15, 2022 · 3 MIN
स्वयं को प्रतिज्ञाओं से सुसज्जित करें/Arm Yourself with Promises
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
स्वयं को प्रतिज्ञाओं से सुसज्जित करें। Arm Yourself with Promises. “धन्य हैं वे जिनके मन शुद्ध हैं, क्योंकि वे परमेश्वर को देखेंगे।“ (मत्ती 5:8) जब पौलुस “आत्मा के द्वारा” शरीर के कार्यों को नष्ट करने के लिए कहता है (रोमियों 8:13), तो मैं समझता हूँ कि उसका अर्थ है कि हमें आत्मा के अस्त्र-शस्त्र में उस हथियार का उपयोग करना चाहिए जो कि घात करने के लिए उपयोग किया जाता है; अर्थात्, तलवार, “जो परमेश्वर का वचन है” (इफिसियों 6:17)। इसलिए, जब शरीर किसी भय या लालसा के द्वारा किसी पापमय कार्य की ओर जाने वाला होता है, तो हमें आत्मा की तलवार लेनी चाहिए और उस भय और उस लालसा का घात करना चाहिए। मेरे अनुभव के अनुसार, मुख्य रूप से इसका अर्थ पाप की प्रतिज्ञा की जड़ को किसी श्रेष्ठ प्रतिज्ञा की सामर्थ्य के द्वारा काट डालना। उदाहरण के लिए, जब मैं किसी अवैध यौन सुख की लालसा करने लगता हूँ, तब तलवार का वह वार जिसने अधिकतर इस प्रतिज्ञा किए गए सुख की जड़ को काटा है, वह है, “धन्य हैं वे जिनके मन शुद्ध हैं, क्योंकि वे परमेश्वर को देखेंगे“ (मत्ती 5:8)।
Embed this episode
NOW PLAYING
स्वयं को प्रतिज्ञाओं से सुसज्जित करें/Arm Yourself with Promises
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.