EPISODE · Jul 15, 2022 · 2 MIN
उद्धारकर्ता के लिए क्रान्तिकारी/Subversive for the Savior.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
उद्धारकर्ता के लिए क्रान्तिकारी Subversive for the Savior. जब यीशु गदरेनियों के प्रदेश में दुष्टात्माओं से भरे व्यक्ति से मिला, तो दुष्टात्माएं चिल्ला कर बोलीं, “हे परमेश्वर के पुत्र, हमारा तुझ से क्या काम? क्या तू यहाँ हमें समय से पहले यातना देने आया है?” (मत्ती 8:29) दुष्टात्माओं ने यहाँ एक रहस्य को सीखा था। वे जानते थे कि उनका विनाश निश्चित् था। वे जानते थे कि परमेश्वर का पुत्र विजयी होगा। परन्तु जब तक ऐसा नहीं हुआ तब तक वे नहीं जानते थे कि ख्रीष्ट अन्तिम पराजय की घड़ी से पहले आने वाला था। लड़ाई में अपनी सैन्यदल की अगुवाई करने के लिए ख्रीष्ट युद्ध के अन्त की प्रतीक्षा नहीं करेगा। उसने शैतान के क्षेत्र में एक क्रान्तिकारी सेना की अगुवाई करना प्रारम्भ कर दिया है। उसने साहसी बचाव कार्यों को करने के लिए “जीवन-दल” को प्रशिक्षित किया है। अन्तिम निर्णायक विजय से पूर्व ख्रीष्ट ने अनेक नीतिगत विजयों की योजना बनाई है।
Embed this episode
NOW PLAYING
उद्धारकर्ता के लिए क्रान्तिकारी/Subversive for the Savior.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.