EPISODE · Sep 30, 2025 · 4 MIN
Ulcerative colitis : symptoms , Pathophysiology, causes, Diet plan |ulcerative colitis kya hota hai?
from Dr Pradeep kushwaha | Brahm Homeopathy · host Brahm Homeopathy | Dr Pradeep kushwaha
१) क्या अल्सरेटिव कोलाइटिस जानलेवा बीमारी है?भारत में आजकल पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारी तेजी से बढ़ रही हैं। जो की महिला और पुरुष दोनों वर्ग में देखने को मिलता है। इनमें से **अल्सरेटिव कोलाइटिस **, है, जो की बड़ी आंत और मलाशय को असर करती है।- यह **दीर्घकालिक सूजन से संबंधी रोग** है, जिसमें की आंत की अंदर की परत पर छाले और सूजन हो जाते हैं।- कुछ लोग इसको साधारण पेट की बीमारी समझ लेते हैं, पर वास्तव में यह गंभीर स्थिति भी बन सकती है।२) अल्सरेटिव कोलाइटिस क्या है में मरीज को क्या लक्षण होते है?इस में रोगी को अक्सर ये लक्षण दिखाई देते हैं. जैसे की , * बार-बार दस्त का होना, जिस में की खून आ सकता है. * पेट में बहुत ही तेज दर्द और ऐंठन का होना * अचानक से वजन का कम हो जाना * थकान और कमजोरी जैसा हो जाना *कभी -कभी तो भूख न लगन भी नहीं लगना ३) क्या यह जानलेवा बीमारी है?सामान्य स्थिति में अल्सरेटिव कोलाइटिस ** जानलेवा नहीं है **, अगर इस बीमारी को नजर अंदाज कर दिया जाए और इलाज सही से न किया जाए तो यह **गंभीर जटिलताओं** का कारण बन सकती है।- इन्हीं जटिलता के कारण से यह बीमारी **जीवन के लिए खतरा** बन सकती है।*अल्सरेटिव कोलाइटिस से जुड़ी गंभीर जटिलताएँ*1.**गंभीर रक्तस्राव** लगातार आंत में से खून आ जाने पर कभी-कभी तो **एनीमिया** भी हो सकता है। अधिक रक्तस्राव की स्थिति जानलेवा भी बन जाती है। 2. **टॉक्सिक मेगाकोलन ** यह गंभीर स्थिति है, जिस में की बड़ी आंत अचानक से फैलने लग जाती है और उस में गैस जमा होने लग जाती है। समय पर सही इलाज न हो तो आंत फट सकती है, जिस से की संक्रमण और मृत्यु का खतरा और भी बढ़ जाता है। 3.**आंत का फटना** आंत में छेद होने से बैक्टीरिया पेट की गुहा में पहुँच सकते हैं. और **सेप्सिस** जैसी जानलेवा समस्या हो सकती है. 4. **कैंसर का खतरा** ज्यादा समय तक अल्सरेटिव कोलाइटिस रहने पर बड़ी आंत में **कोलन कैंसर** होने का खतरा ज्यादा होता है. 5.**शरीर पर अन्य प्रभाव** * लिवर की बीमारी * आँखों, त्वचा और जोड़ों में सूजन हो जाना * हड्डियों में भी कमजोरी होना इन सभी कारणों से यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। ४) अल्सरेटिव कोलाइटिस का इलाज क्यों ज़रूरी है?इसका अभी तक कोई भी तरह से **पूर्ण इलाज** नहीं है, पर दवा और जीवनशैली में बदलाव लाने से इसे **नियंत्रित** किया जा सकता है। - अगर मरीज समय पर इलाज ले और डॉ. की सलाह का पालन करे, तो वह सामान्य जीवन जी सकता है। #अल्सरेटिव कोलाइटिस का इलाज १) **सर्जरी** जब दवा से फायदा न मिले, तो डॉ. आंत का प्रभावित भाग निकालने की सलाह दे सकते हैं। - कई बार पूरी बड़ी आंत को हटाना भी पड़ सकता है। जिस से की रोग पूरी तरह खत्म हो सकता है, पर यह बड़ा और बहुत ही जटिल ऑपरेशन होता है। २). *जीवनशैली और खानपान में परिवर्तन से** *आसानी से पचने वाले और संतुलित भोजन को लें. * ज्यादा मसालेदार और तैलीय भोजन नहीं खाना चाहिए। * शराब और धूम्रपान से दुरी बनाये रखना। * तनाव को कम करने के लिए कसरत करे. ५) क्या मरीज सामान्य जीवन जी सकता है?जवाब = हाँ, पर रोगी ** सही समय पर सही निदान** कराए और **नियमित इलाज** ले, तो वह सामान्य जीवन जी सकता है। - बहुत से लोग इस बीमारी के साथ रहते हुए भी पढ़ाई, और नौकरी, परिवार की जिम्मेदारियाँ निभाते हैं।
Embed this episode
NOW PLAYING
Ulcerative colitis : symptoms , Pathophysiology, causes, Diet plan |ulcerative colitis kya hota hai?
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.