Upcoming Mobile Phone: स्मार्टफोन लवर्स के लिए काम की खबर, सितंबर में लॉन्च होने जा रहे ये धांसू फोन... episode artwork

EPISODE · Aug 28, 2023 · 1 MIN

Upcoming Mobile Phone: स्मार्टफोन लवर्स के लिए काम की खबर, सितंबर में लॉन्च होने जा रहे ये धांसू फोन...

from Tech News - हिन्दी

Upcoming Mobile Phone: सितंबर का महीना स्मार्टफोन लवर्स के लिए खास होने वाला है. अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो सितंबर महीने में आपकी इच्छा को पूरा कर सकता है. सितंबर के महीने में iPhone 15 समेत कई सारी स्मार्टफोन सीरीज समेत कई स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि कौन-कौन से बेहतरीन मोबाइल फोन लॉन्च होने वाले हैं. iPhone 15 सीरीज आईफोन 15 सीरीज 12 सितंबर, 2023 को लॉन्च हो सकती है. इस फोन का लंबे वक्त से लोगों को इंतजार है. इस सीरीज में चार स्मार्टफोन iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Ultra को लॉन्च किया जा सकता है. आईफोन 15 के साथ 3,877mAh की बैटरी आएगी. आईफोन 15 प्लस में 4,912mAh और आईफोन 15 प्रो में 3,650mAh, वहीं आईफोन 15 प्रो मैक्स में 4,852mAh बैटरी दी जा सकती है. इस सीरीज में USB-C सपोर्ट दिया जाएगा. आईफोन प्रो और अल्ट्रा मॉडल में Apple की नई A17 बायोनिक चिप दी जा सकती है. सैमसंग गैलेक्सी S23 FE सेमसंग लवर्स के लिए भी सितंबर का महीना खुशखबरी लेकर आया है. इस महीने सैमसंग गैलेक्सी S23 FE हो सकता है. Samsung Galaxy S23 FE में 50MP का रियर कैमरा सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 12MP का टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है. फोन में 6.4 इंच FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी. बैटरी की बात करें, तो इस फोन के साथ 4500mAh की बैटरी और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है. फोन Exynos 2200 चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा. इसमें 10MP का सेल्फी कैमरा भी होगा. इस फोन का रिफ्रेश रेट सपोर्ट 120Hz होगा. यहां भी क्लिक करें: iPhone 15: सितंबर महीने की इस तारीख को होगा आईफोन 15 लॉन्च, जाने क्या है इसमें खास मोटो G84 5G Moto G84 5G फोन में 6.55 इंच FHD+ pOLED डिस्प्ले दिया जाएगा. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा. जबकि ब्राइटनेस 1300 nits होगी. फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जबकि चार्जिंग के लिए 30W वायर्ड सपोर्ट दिया जाएगा. फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया जाएगा. फोन स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा. Honor 90 Honor 90 भी सितंबर में लॉन्च होने के लिए तैयार है. 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आएगा के साथ आने वाले इस फोन की कीमत 35 हजार के करीब रह सकती हैं. फोन में 6.7-इंच 1.5K क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया जाएगा. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जाएगा. इसका मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का होगा. इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो कैमरा दिया जाएगा. सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है. फोन में 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी. यह एंड्रॉइड 13 पर आधारित मैजिकयूआई 7.1 पर चलता है. इन स्मार्टफोन की ज्यादा जानकारी के लिए आप संबंधित साइट पर जाकर पता कर सकते हैं. यहां आपको सारे अपडेट्स के साथ कीमत भी पता चल जाएगी.

Episode metadata supplied by the publisher feed · Published Aug 28, 2023

Embed this episode

Ready to play

Upcoming Mobile Phone: स्मार्टफोन लवर्स के लिए काम की खबर, सितंबर में लॉन्च होने जा रहे ये धांसू फोन...

0:00 1:48

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

No similar episodes found.

No similar podcasts found.

Frequently Asked Questions

How long is this episode of Tech News - हिन्दी?

This episode is 1 minute long.

When was this Tech News - हिन्दी episode published?

This episode was published on August 28, 2023.

Can I download this Tech News - हिन्दी episode?

Yes. Use the download control on the episode player to save the publisher-provided media file.
URL copied to clipboard!