EPISODE · Jul 15, 2022 · 2 MIN
विजय निश्चित है/The Triumph Is Sure.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
विजय निश्चित है। The Triumph Is Sure. इस कारण शक्तिशाली जाति तेरी महिमा करेगी, निष्ठुर देशों के नगर तेरा सम्मान करेंगे। (यशायाह 25:3) यशायाह उन दिनों को आते हुए देखता है जब सारे देश — सभी लोगों के समूह के प्रतिनिधि — इस्राएल के परमेश्वर यहोवा और उसके मसीहा का विरोध नहीं करेंगे, जिसे हम जानते हैं कि वह यीशु है। अब वे, बेल या नबो या मोलेक या अल्लाह या बुद्ध या आदर्शवादी सामाजिक कार्यक्रम या पूंजीवादी विकास सम्भावनाओं या पूर्वजों या दुष्टात्माओं की आराधना नहीं करेंगे। इसके स्थान पर वे विश्वास के द्वारा परमेश्वर के पर्वत पर भोज के लिए आएँगे। और उनके दु:ख का परदा हटा दिया जाएगा और मृत्यु निगल ली जाएगी और परमेश्वर के लोगों की निन्दा हटा ली जाएगी और आँसू सदा के लिए चले जाएँगे।
Embed this episode
NOW PLAYING
विजय निश्चित है/The Triumph Is Sure.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.