EPISODE · Jul 16, 2022 · 2 MIN
यदि वह बुलाता है, तो वह बनाये रखता है/If He Calls, He Keeps
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
यदि वह बुलाता है, तो वह बनाये रखता है। If He Calls, He Keeps. [प्रभु] जो तुम्हें अन्त तक दृढ़ भी करेगा कि हमारे प्रभु यीशु ख्रीष्ट के दिन में निर्दोष ठहरो। परमेश्वर विश्वासयोग्य है, जिसके द्वारा तुम उसके पुत्र हमारे प्रभु यीशु ख्रीष्ट की संगति में बुलाए गए हो। (1 कुरिन्थियों 1:8-9) आप यह सुनिश्चित करने के लिए किस पर निर्भर हैं कि आपका विश्वास यीशु के आने तक बना रहेगा? प्रश्न यह नहीं है, कि क्या आप अनन्त सुरक्षा में विश्वास करते हैं? प्रश्न यह है कि हम सुरक्षित कैसे बने रहते हैं? क्या हमारे विश्वास में डटे रहना (perseverance) निर्णायक रूप से हमारे स्वयं के संकल्प की विश्वसनीयता पर टिकी हुई है? या फिर, क्या यह निर्णायक रूप से परमेश्वर के कार्य पर ही निर्भर है कि वह “हमें भरोसा करने में बनाए रखेगा?” यह पवित्रशास्त्र का एक महान और अद्भुत सत्य है कि परमेश्वर विश्वासयोग्य है और जिसे उसने बुलाया है वह उसे सदा के लिए बनाए रखेगा। हमारा यह भरोसा कि हम सदा के लिए सुरक्षित हैं इस बात का भरोसा है कि परमेश्वर वह सब कुछ करेगा जो “हमारे भरोसा करते रहने” के लिए आवश्यक है।
Embed this episode
NOW PLAYING
यदि वह बुलाता है, तो वह बनाये रखता है/If He Calls, He Keeps
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.