येसु के परम पवित्र हृदय को परिवारों का समर्पण | Consecration of Family to the Sacred Heart HINDI episode artwork

EPISODE · Jul 2, 2021 · 11 MIN

येसु के परम पवित्र हृदय को परिवारों का समर्पण | Consecration of Family to the Sacred Heart HINDI

from Greater Glory of God · host FR. C. GEORGE MARY CLARET

#spiritualityhindi #spiritualityhindi #jesushindi #sacredheart  येसु के परम पवित्र हृदय को परिवारों का समर्पण  Consecration of Family to the Sacred Heart HINDI  येसु के परम पवित्र हृदय को परिवारों का समर्पण हे येसु के पवित्रतम हृदय! तूने संत मार्गरेट मरियम से अपनी यही आकांक्षा प्रकट की थी कि तू काथलिक परिवारों पर ही राज्य करना चाहता है। तुझे प्रसन्न करने के लिये आज हम यहाँ एकत्रित होकर तुझे अपने परिवार का स्वामी और राजा स्वीकार करते हैं हम निश्चय करते हैं कि हम तेरे ही आदर्श के अनुसार व्यवहार किया करेंगे। तूने जिन सद्गुणों के पालन से इस दुनिया को शांति देने की प्रतिज्ञा की है, उन सद्गुणों को अपने परिवार में भी हम विशेष रीति से पालेंगे और तूने जिस सांसारिक प्रभाव को दोष दिया था, उसे हम अपने परिवार से दूर ही रखेंगे। इन सब शोचनीय अपराधों के लिये हम आपके सामने प्रायश्चित करने का प्रयत्न करेंगे। विशेषत: हम उन लोगों के स्थान में बदला देना चाहते हैं जो पवित्र शुद्धता के विरूद्ध अनुचित व्यवहार से पाप करते हैं और निर्दोष लोगों को पाप के जाल में फंसाने का प्रयत्न करते हैं; या जो रविवार अथवा हुक्म–पर्व के दिनों को अपवित्र करते हैं, अथवा आपकी, और आपके संतो की निन्दा करते हैं। फिर कितने लोग संत पाप अथवा आपके पुरोहितों का अपमान करते हैं, आपके ईश्वरीय प्रेमयुक्त परमप्रसाद की परवाह नहीं करते अथवा उसे अयोग्य रीति से ग्रहण करके अपवित्र करते हैं।  आपके ईश्वरीय आदर में जो क्षति होती है, आज हम उसकी पूर्ति करना चाहते हैं। अत: जो प्रायश्चित् आपने पहले क्रूस पर अपने पिता के सामने किया था और जो आप अब भी प्रतिदिन हमारी वेदियों पर पुन: किया करते हैं, वही प्रायश्चित् लेकर और कुवाँरी मरियम तथा सब सन्तों व धार्मिक विश्वासियों के पुण्य–फलों को मिलाकर हम आपको समर्पित करते हैं। हम हृदय से यह प्रतिज्ञा करते हैं कि भविष्य में हम आपकी कृपा पर आशा रखकर उचित व्यवहार से आपके असीम प्रेम के प्रति मनुष्यों की उदासीनता और उनके दूसरे सब अपराधों का बदला देंगे। हम आप पर दृढ़ विश्वास करेंगे। हम निर्मल आचरण करेंगे। इसके अतिरिक्त यथाशक्ति हम दूसरे मनुष्यों को भी आपका अपराध करने से रोकेंगे और बहुत से अन्य लोगों को आपके अनुयायी बनाने की चेष्टा करेंगे।  हे येसु के पवित्र हृदय, (महीने के पहले शुक्रवार के लिए उचित) हम तुझ पर सरलतापूर्वक विश्वास करते हैं। इस विश्वास के द्वारा तू हमारे मनों पर राज्य कर। हम तुझे प्रेम करते हैं और बार–बार परमप्रसाद लेकर उस प्रेम की बत्ती को जलाये रखेंगे। इस प्रेम के द्वारा तू हमारे हृदयों पर राज्य कर। हे ईश्वरीय हृदय! कृपया हमारे इस सम्मिलन में प्रधान–स्थान ग्रहण कर। हमारे सब कार्यों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर तथा सब कठिनाईयों में साहस दे। हमें पवित्र आनन्द प्रदान कर और अपने सब दंड़ सहने की शक्ति दे। यदि हममें से कोई तुझे अप्रसन्न करता है तो तू उसे यहाँ तक स्मरण करा दे कि तू पछताते हुए पापी के लिए भलाई और दया का सागर हैं। अन्त में, जिस समय मृत्यु हमारे गृह में प्रवेश करे, तब मरणासन्न व्यक्ति और हम सब तेरे अनादि विधानों के सामने सिर झुकावेंगे। उस समय हमारे लिये यही विचार शांतिदायक होगा कि एक दिन हमारा सारा परिवार स्वर्ग में फिर एकत्रित होकर, तेरे उपकारों के बदले में अनन्त काल तक तेरी प्रशंसा और स्तुति करता रहेगा। तेरी निष्कलंक माता, कुँवारी मरियम और धर्मात्मा संत यूसुफ़ हमारा यह समर्पण तेरे श्री चाणों में रखें और प्रति दिन हमें उसका स्मरण कराते रहें। हमारे राजा और पिता येसु के हृदय की जय! हे येसु के पवित्र हृदय! हमारे परिवारों की रक्षा कर। हे येसु के पवित्रतम हृदय! हम पर दया कर। You are most welcome to follow me on the following platforms. To understand the Incarnation (the Word made flesh), try this book by Fr. C. George Mary Claret "God’s Journey to Bethlehem: God's Way of Alluring You to Enter Into Your Heart" https://geni.us/nnB5 Connect him on  http://bit.ly/WebGGOG Facebook Personal http://bit.ly/FacebookGeo Group http://bit.ly/GGOGFB Amazon Author Page http://bit.ly/FrGeorge Twitter http://bit.ly/TweetGMC

Episode metadata supplied by the publisher feed · Published Jul 2, 2021

Embed this episode

Ready to play

येसु के परम पवित्र हृदय को परिवारों का समर्पण | Consecration of Family to the Sacred Heart HINDI

0:00 11:44

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

No similar episodes found.

No similar podcasts found.

Frequently Asked Questions

How long is this episode of Greater Glory of God?

This episode is 11 minutes long.

When was this Greater Glory of God episode published?

This episode was published on July 2, 2021.

Can I download this Greater Glory of God episode?

Yes. Use the download control on the episode player to save the publisher-provided media file.
URL copied to clipboard!