EPISODE · Jul 16, 2022 · 2 MIN
यीशु को स्मरण करने की दो रीतियाँ/Two Ways to Remember Jesus.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
यीशु को स्मरण करने की दो रीतियाँ Two Ways to Remember Jesus. मेरे सुसमाचार के अनुसार दाऊद के वंशज मृतकों में से जी उठे यीशु ख्रीष्ट को स्मरण रख। (2 तीमुथियुस 2:8) पौलुस यीशु को स्मरण करने की दो विशिष्ट रीतियों का उल्लेख करता है: मृतकों में से जी उठे के रूप में उसे स्मरण करो। और उसे दाऊद की सन्तान के रूप में स्मरण करो। यीशु के विषय में ये दो बातें क्यों हैं? क्योंकि यदि वह मृतकों में से जी उठा है तो वह जीवित है और मृत्यु पर विजयी है — हमारी मृत्यु पर भी! “यदि उसका आत्मा जिसने यीशु को मृतकों में से जीवित किया तुम में निवास करता है, तो वह जिसने ख्रीष्ट यीशु को मृतकों में से जीवित किया, तुम्हारी मरणहार देहों को भी अपने आत्मा के द्वारा जो तुम में वास करता है, जीवित करेगा” (रोमियों 8:11)। जिसका अर्थ है कि दुख उठाना कितना भी गम्भीर क्यों न हो जाए, इस पृथ्वी पर वह अधिक से अधिक आपका घात ही कर सकता है। परन्तु यीशु ने उस शत्रु के डंक को निकाल दिया है। वह तो जीवित है। और आप भी जीवित रहेंगे। “उन से मत डरो जो शरीर को घात करते हैं पर आत्मा को घात नहीं कर सकते” (मत्ती 10:28)।
Embed this episode
NOW PLAYING
यीशु को स्मरण करने की दो रीतियाँ/Two Ways to Remember Jesus.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.