EPISODE · Jul 14, 2022 · 2 MIN
यीशु मिशन को पूरा करेगा/Jesus Will Finish the Mission.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
यीशु मिशन को पूरा करेगा। Jesus Will Finish the Mission. “राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा कि सब जातियों पर साक्षी हो, और तब अन्त आ जाएगा”। (मत्ती 24:14) मैं यीशु की इस बात से अधिक प्रेरणादायक मिशनरी (सुसमाचार प्रचार-प्रसार) प्रतिज्ञा को नहीं जानता हूँ। यह नहीं कि: यह सुसमाचार प्रचार किया जाना चाहिए। यह नहीं कि: सम्भवतः यह सुसमाचार प्रचार किया जा सकता है। परन्तु यह कि: यह सुसमाचार प्रचार किया जाएगा। यह एक महान आदेश नहीं है, न ही यह एक महान आज्ञा है। यह एक महान निश्चितता है, एक महान भरोसा है। इस रीति से बात करने का साहस कौन कर सकता है? वह कैसे जानता है कि यह होगा? यह कैसे सुनिश्चित हो सकता है कि कलीसिया अपने मिशनरी कार्य में असफल नहीं होगी? उत्तर: मिशनरी सेवा का अनुग्रह उतना ही अप्रतिरोध्य है जितना कि पुनरुज्जीवन (regeneration) का अनुग्रह। ख्रीष्ट वैश्विक उद्घोषणा की प्रतिज्ञा कर सकता है क्योंकि वह सम्प्रभु है। वह मिशन की भविष्य की सफलता को जानता है क्योंकि वह भविष्य बनाता है। सभी जातियाँ सुनेंगी !
Embed this episode
NOW PLAYING
यीशु मिशन को पूरा करेगा/Jesus Will Finish the Mission.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.