EPISODE · Jul 15, 2022 · 2 MIN
यीशु परमेश्वर का आमीन है/Jesus Is God’s Amen.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
यीशु परमेश्वर का आमीन है। Jesus Is God’s Amen. परमेश्वर की जितनी भी प्रतिज्ञाएँ हैं यीशु में ‘हाँँ’ ही ‘हाँ’ हैं। इसलिए उसके द्वारा हमारी आमीन भी परमेश्वर की महिमा के लिए होती है। (2 कुरिन्थियों 1:20) प्रार्थना वह स्थान है जहाँ भूतकाल और भविष्यकाल हमारे जीवन में बार-बार जुड़ते हैं। मैं यह बात यहाँ इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि पौलुस इस पद में प्रार्थना को परमेश्वर के हाँ के साथ एक अद्भुत रीति से जोड़ता है। 2 कुरिन्थियों 1:20 में, वह कहता है (जटिल यूनानी में जो कि जटिल हिन्दी में दिखता है), “इसीलिए उसके द्वारा हमारी आमीन भी परमेश्वर की महिमा के लिए होती है।” आइए इसे समझने का प्रयास करें। यहाँ वह यह कह रहा है, “इसलिए, ख्रीष्ट के कारण, हम यह दर्शाने के लिए अपनी प्रार्थनाओं में परमेश्वर को आमीन कहते हैं कि परमेश्वर को उस भविष्य-में-प्राप्त-होने-वाले-अनुग्रह के कारण महिमा मिलती है जिसकी हम प्रार्थना में माँग करते हैं तथा बाट जोहते हैं। यदि आपने कभी इस बात को सोचा है कि ख्रीष्टीय लोग क्यों अपनी प्रार्थनाओं के अन्त में आमीन कहते हैं, और यह प्रचलन कहाँ से आया है, तो उसका उत्तर यहाँ पर है। आमीन एक शब्द है जो बिना किसी अनुवाद के इब्रानी से सीधा यूनानी में लिया गया है, वैसे ही जैसे यह हिन्दी और अन्य कई भाषाओं में बिना किसी अनुवाद के आया है।
Embed this episode
NOW PLAYING
यीशु परमेश्वर का आमीन है/Jesus Is God’s Amen.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.